मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

22 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

डीपी सिंह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन नियुक्त

  • कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने डीपी सिंह की विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए।
  • शिक्षाविद् डीपी सिंह की यूजीसी अध्यक्ष पद यह नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की गई है।
  • वर्तमान में डीपी सिंह राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के डायरेक्टर हैं। यह संस्था यूजीसी से ही जुड़ी है।
  • डीपी सिंह बीएचयू, हरीसिंह गौड़ विश्वविद्यालय सागर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के भी कुलपति रह चुके हैं।

रोहित शर्मा ने टी-20 में 35 गेंदों में बनाया शतक, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबर की

  • भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी-20 में सबसे तेज शतक बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबर की है।
  • रोहित शर्मा ने मात्र 35 गेंदों में बनाया शतक।
  • इससे पूर्व दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में टी-20 का सबसे तेज शतक बनाया था।
  • इंदौर के होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में हासिल की उपलब्धि।
  • रोहित शर्मा ने एजेलो मैथ्यूज के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जमाकर यह रिकॉर्ड बनाया।

स्पेन के कैटेलोनिया प्रांत के मध्यावधि चुनाव में अलगाववादियों को बहुमत मिला

  • मध्यावधि चुनाव में कैटेलोनिया की आजादी के समर्थक टूगेदर फॉर कैटेलोनिया (जेएक्सकैट) पार्टी, रिपबिल्कन लेफ्ट ऑफ कैटेलोनिया (ईआरसी) और पॉपुलर यूनिटी (सीयूपी) ने 70 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है।
  • कैटेलोनिया के अपदस्थ राष्ट्रपति कार्लेस पुइडेमोंट की जेएक्सकैट पार्टी ईआरसी से आगे है।
    हालांकि स्पेन के साथ रहने की समर्थक सिटीजन्स पार्टी को चुनाव में सर्वाधिक सीटें मिली हैं।
  • कैटेलोनिया को स्पेन में गृहयुद्ध से पहले स्वायत्तता मिली थी। यह स्वायत्ता बाद में जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको खत्म कर दिया गया।
  • स्पेन सरकार ने सन् 2006 में एक अधिनियम के तहत कैटेलोनिया के अधिकार बढ़ा दिए।
  • वर्ष 2010 में स्पेन की कोर्ट ने कैटेलोनिया से सभी शक्तियां वापस ले ली।
  • इस निर्णय के बाद कैटेलोनिया में विद्रोह के स्वर मुखर हुए और 2015 के चुनाव में अलगाववादियों को जीत मिली। 
  • अलगाववादियों ने कैटेलोनिया में जनमत संग्रह भी कराया जिसमें 90 प्रतिशत लोगों ने अलग राज्य का समर्थन किया था। स्पेन सरकार ने इस जनमत संग्रह को अवैध करार दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें