सुशील कुमार और साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
पहलवान सुशील कुमार और साक्षी मलिक ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। साक्षी ने 62 किग्रा वर्ग में और सुशील ने 74 किग्रा वर्ग में पदक जीता। सुशील कुमार लगभग 3 साल बाद खेल रहे थे।
दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज बैडमिंटन फाइनल्स की उपविजेता बनीं पीवी सिंधु
भारत की स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज बैडमिंटन फाइनल्स की उपविजेता बनी हैं। फाइनल में उन्हें जापान की अकाने यामागुची ने 21-15, 12-21, 19-21 से हराया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।
भारत ने लगातार आठवीं बार एकदिवसीय द्विपक्षीय क्रिकेट शृंखला जीती
भारत ने तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को हराकर लगातार आठवीं बार एकदिवसीय द्विपक्षीय क्रिकेट शृंखला जीत ली है। यह मैच विशाखापट्टन में खेला गया। इस मैच के कप्तान रोहित शर्मा थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें