भुवनेश्वर में खुला पूर्वी भारत का पहला सीएनजी स्टेशन
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पूर्वी भारत का पहला संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) का स्टेशन स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया। अभी शहर में दो स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
बांग्लादेश ने भारत के 27 यौद्धाओं को सम्मानित किया
बांग्लादेश ने 1971 की विजय के उपलक्ष्य में 27 भारतीय यौद्धाओं को सम्मानित किया है। ढाका के नैशनल परेड स्क्वेयर में हुए समारोह में 1971 के युद्ध में भाग ले चुके 27 भारतीय पूर्व सैनिकों और 4 मौजूदा अधिकारियों का सम्मान किया गया।
कोयला घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को 3 साल की कैद
कोयला घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को शनिवार को अदालत ने उन्हें तीन साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने इसके साथ ही कोड़ा के करीबी सहयोगी विजय जोशी, पूर्व कोयला सचिव एच. सी. गुप्ता, झारखंड के तत्कालीन मुख्य सचिव ए.के.बसु को भी तीन साल जेल की सजा सुनाई है। कोडा और जोशी पर 25-25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कोड़ा, जोशी, गुप्ता, बसु और निजी कंपनी विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड (वीआईएसयूएल) को भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार दिया था।
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पौत्र और राजीव गांधी के पुत्र राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाल लिया है। इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अभी तक यह पद सोनिया गांधी के पास था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें