सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

15 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

अमेरिका में नेट न्यूट्रैलिटी कानून वापस

अमेरिका में इंटरनेट की आजादी वाला 'नेट न्यूट्रैलिटी' कानून वापस ले लिया है। इस संबंध में प्रस्ताव अजित पई ने रखा था। रिपब्लिकन बहुमत वाले आयोग ने 2015 के ओबामा प्रशासन के नेट न्यूट्रैलिटी के नियमों को पलट दिया है, जिसमें यह प्रावधान था कि सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को सभी इंटरनेट सामग्री को समान रूप से उपलब्ध कराना है।
उल्लेखनीय है कि नेट न्यूट्रैलिटी के तहत इंटरनेट सामग्री बिना भेदभाव के मिलती है हर सामग्री के लिए एक समान शुल्क अदा किया जाता है। इसे समाप्त करने पर शुल्क कम-ज्यादा होता रहेगा।

मॉरीशस के रामदेव धुरंधर को श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान

मॉरीशस के वरिष्ठ हिंदी कथाकार रामदेव धुरंधर को वर्ष 2017 के श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान  उर्वरक क्षेत्र की प्रमुख सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। धुरंधर के 'पथरीला सोना', 'छोटी मछली बड़ी मछली', 'चेहरों का आदमी', 'बनते बिगड़ते रिश्ते', 'पूछो इस माटी से' उपन्यास और 'विष-मंथन' तथा 'जन्म की एक भूल' उनके दो कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उनके कई व्यंग्य संग्रह और लघुकथा संग्रह भी प्रकाशित हैं।

श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान

वर्ष 2011 में शुरू किया गया श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान हिंदी के उस लेखक को प्रदान किया जाता है जिसकी रचनाओं में ग्रामीण और कृषि जीवन से जुड़ी आकांक्षाओं और समस्याओं-संघर्षों का चित्रण होता है। इससे पूर्व विद्यासागर नौटियाल, शेखर जोशी, संजीव, मिथिलेश्वर, अष्टभुजा शुक्ल एवं कमलकांत त्रिपाठी को यह सम्मान पा चुके हैं।

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप : ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बने भारतवंशी जेसन सांघा

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान भारतवंशी जेसन सांघा को बनाया गया है। उन्होंने हाल ही एशेज सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। उस वक्त जेसन इंग्लैंड के खिलाफ फस्र्ट क्लास सेंचुर जडऩे वाले दूसरे युवा क्रिकेटर बने थे। इससे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी में अंजुम-अर्जुन ने जीता मिश्रित खिताब

नई दिल्ली में 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी में अंजुम मुदगिल और अर्जुन बाबुता ने दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम का खिताब जीता। राजस्थान की अपूर्वी चंदेल और यशवर्धन दूसरे और महाराष्ट्र के पूजा घाटकर और शाहू माने तीसरे स्थान पर रहे।

'यूथक्वेक' बना वर्ड ऑफ द ईयर-2017

अंग्रेजी शब्दकोश ऑक्सफोर्ड ने 'यूथक्वेक' (Youthquack) शब्द को वर्ष 2017 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है। यह शब्द लोगों में राजनीतिक जागृति को दर्शाता है। ऑक्सफोर्ड शब्दकोश के अनुसार वर्ड ऑफ द ईयर एक शब्द या अभिव्यक्ति है, जिसने सालभर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और इसे अखबारों, किताबों, ब्लॉग्स में लगातार इस्तेमाल किया गया। वर्ष 2016 में यह सम्मान 'पोस्ट ट्रुथ' शब्द को मिला था। यूथक्वेक शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1960 के दशक में किया गया था।

'द मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स इन मैरिज एक्ट' विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

केंद्र सरकार ने 'द मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स इन मैरिज एक्ट' विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक में तीन तलाक देने पर तीन साल की सजा तक का प्रावधान है। इस कानून के बाद कोई भी मुस्लिम पति अगर पत्नी को तीन तलाक देगा तो वो गैर-कानूनी होगा। उल्लेखनीय है कि इसी साल 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को गैर कानूनी करार दिया था।

चमड़ा-फुटवियर उद्योग को 2,600 करोड़ रुपए का पैकेज

केंद्र सरकार ने चमड़ा व फुटवियर क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए 2,600 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज को मंजूरी दी है। इससे अगले तीन साल में इस क्षेत्र में 3.24 लाख रोजगार सृजन की संभावना है। इस पैकेज में केंद्रीय योजना भारतीय फुटवियर, चमड़ा व साजो सामान विकास कार्यक्रम का कार्यान्वयन तीन वित्त वर्ष 2017-18 से 2019-20 के दौरान किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें