तटरक्षक दिवस
(Coast Guard Day)1 फरवरी, 1977 को नौसेना मुख्यालय के अंतर्गत अंतरिम तटरक्षक संगठन की स्थापना हुई। इसके लिए 18 अगस्त, 1978 को संसद ने अधिनियम पारित किया और 19 अगस्त, 1978 को वह लागू हुआ। तटरक्षक बल की स्थापना के लिए केएफ रुस्तमजी समिति ने सिफारिश की थी, जिसका गठन सितंबर 1974 में किया गया था। भारतीय तटरक्षक का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसे पांच जोन (क्षेत्र) में बांटा गया है।
इस संगठन का मुख्य उद्देश्य भारत के समुद्री क्षेत्र एवं तटों को सुरक्षित रखना है। स्थापना के समय इस संगठन को भारतीय नौसेना के दो पोत 'कृपाण' और 'कटार' मिले। साथ ही पांच गश्ती नौकाएं पम्बन, पुरी, पुलैकैट, पणजी तथा पनवेल मिलीं। बाज की तरह हमारे समुद्री क्षेत्र की निगरानी में जुटे तटरक्षक बल में वर्तमान में 120 से अधिक पोत और 62 से अधिक वायुयान हैं।
भारतीय तटरक्षक का आदर्श वाक्य 'वयं रक्षाम:' है। जिसका अर्थ है 'हम रक्षा करते हैं' हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें