विश्व कैंसर दिवस
(World Cancer Day)
4 फरवरी, 1933 से यह दिवस मनाया जा रहा है। कैंसर एक घातक बीमारी है। इसी बीमारी के नियंत्रण के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। केंद्रीय अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण (यूआईसीसी) के बैनर तले यह दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सन् 2030 तक कैंसर के मरीजों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो सकती है।तंबाकू का सेवन कैंसर के रोग का सबसे प्रमुख कारण है। इस रोग के बारे में माना जाता है कि उपचार से बचाव ही बेहतर है। कैंसर हो जाने पर इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है पर नामुमकिन नहीं। मरीज़ अगर दृढ़ इच्छाशक्ति से इस बीमारी का सामना करे और सही समय पर इलाज मुहैया हो तो इलाज संभव हो जाता है।
कैंसर के कुछ प्रकार हैं- मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन कैंसर, बोन कैंसर, ब्लैडर कैंसर, पेंक्रियाटिक कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, गर्भाशय कैंसर, किडनी कैंसर, लंग कैंसर, त्वचा कैंसर, स्टमक कैंसर, थायरॉड कैंसर, गले का कैंसर इत्यादि।
*विश्व कैंसर दिवस-2018 का विषय/थीम*
We can. I canहम कर सकते हैं। मैं कर सकता हूं।
*यह एक त्रिवर्षीय थीम है, जो 2016 से जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें