गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला
गुजरात
और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को
बहुमत मिला है। गुजरात में भाजपा ने फिर से सत्ता पर कब्जा किया है, वहीं
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में थी। गुजरात की 182 में से 99 सीटों
पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं हिमाचल की 68 में से 44 सीटों पर भाजपा ने
जीत दर्ज की।
चिली में सेबैस्टियन पिनेरा ने जीता राष्ट्रपति का चुनाव
चिली में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में अरबपति व्यवसायी सेबैस्टियन पिनेरा ने जीत दर्ज की है। उन्हें 54.51 प्रतिशत मत मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी वामपंथी अलाहैंड्रो गिलियर को 45.51 प्रतिशत मत मिले।
श्री सैनी बनीं मिस इंडिया यूएसए
अमेरिका में वाशिंगटन की श्री सैनी मिस इंडिया यूएसए 2017 चुनी गई हैं। दूसरे स्थान पर कनेक्टिकट की मेडिकल छात्रा प्राची सिंह दूसरे और नॉर्थ कैरोलिना की फरीना तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं न्यू जर्सी की 17 वर्षीय स्वप्ना मन्नम मिस इंडिया टीन यूएसए बनीं। करीब 36 वर्ष पहले भारतवंशी धर्मात्मा शरण और नीलम शरण ने इस सौंदर्य प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। वर्तमान में अमेरिका में 35 लाख से अधिक प्रवासी भारतीय रहते हैं।
एशेज शृंखला : ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत दर्ज की
प्रसिद्ध द्विपक्षीय टेस्ट क्रिकेट शृंखला 'एशेज' को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड से जीत ली है। दोनों देशों के बीच होने वाली यह विश्व प्रसिद्ध टेस्ट क्रिकेट शृंखला है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की यह शृंखला 3-0 से जीती है। शृंखला में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जो रूट थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें