मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018

19 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

संसद ने पारित किया 'भारतीय प्रबंध संस्थान विधेयक 2017', आईआईएम को मिली स्वायत्ता

देश के भारतीय प्रबंध संस्थानों (आईआईएम) को स्वायत्ता देने संबंधी विधेयक 'भारतीय प्रबंध संस्थान विधेयक 2017' को संसद ने पारित कर दिया है। लोकसभा से पारित होने के बाद अब राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह पूर्ण रूप से अमल में आ जाएगा। अब आईआईएम संस्थानों को कई विशेषाधकार मिलेंगे। वर्तमान में देश में 20 आईआईएम हैं।
आईआईएम को निदेशकों, फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति के साथ ही छात्रों को डिग्री दे सकेंगे और पीएचडी की उपाधि भी प्रदान कर सकेंगे। सभी आईआईएम बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की नियुक्ति कर सकेंगे। इनमें विजिटर का पद समाप्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति अभी इन संस्थानों के विजिटर होते हैं। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा इन संस्थाओं का ऑडिट किया जाएगा। संसद चाहे तो इस रिपोर्ट पर चर्चा कर सकेगी।

अमेरिका ने वान्नाक्राई साइबर हमले के लिए उत्तर कोरिया को दोषी ठहराया

वर्ष 2017 की शुरुआत में हुए वान्नाक्राई साइबर हमले के लिए अमेरिका ने उत्तर कोरिया को दोषी ठहराया है। इस वायरस हमले में 150 देशों में करीब 300,000 कंप्यूटर प्रभावित हुए थे और अस्पतालों, बैंकों और अन्य कंपनियों में कामकाज ठप हो गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गृह सुरक्षा सलाहकार टॉम बोसर्ट ने एक लेख में ये आरोप लगाए। यह रैनसमवेयर का खास वायरस है। साइबर हमले के लिए इसी का इस्तेमाल किया गया। इसका पूरा नाम रैनसम:विन32.वान्नाक्रिप्ट. है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें