बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

12 फरवरी, 2018 : राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

(National Productivity Day)

प्रतिवर्ष 12 फरवरी को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीयता उत्पादकता परिषद् की वर्षगांठ होने के कारण यह दिवस मनाया जाता है। इसी दिन यानी 12 फरवरी से 18 फरवरी तक राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह मनाया जाता है।
राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह-2018 की विषय वस्तु 'उद्योग 4.0-भारत के लिए बड़ी छलांग लगाने का अवसर' है। यहां उद्योग 4.0 से तात्पर्य चौथी औद्योगिक क्रांति है। उद्योग 4.0 के अंतर्गत निर्माण में परम्परागत और आधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर वास्तविक और आभासी विश्व का गठजोड़ किया जायेगा।



औद्योगिक क्रांति

पहली :  औद्योगिक क्रांति पानी और भाप की शक्ति के कारण हुई, जिसने मानव श्रम को यांत्रिकी निर्माण में परिवर्तित किया।
दूसरी : औद्योगिक क्रांति विद्युत शक्ति के कारण हुई, जिससे बड़े स्तर पर उत्पादन संभव हो सका।
तीसरी : औद्योगिकी क्रांति से इलैक्ट्रोनिक और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग द्वारा स्वचालित निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।
चौथी : इस औद्योगिक क्रांति का दौर जारी है। इसमें स्वचालित करण और निर्माण प्रौद्योगिकी में आंकड़ों का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें