रविवार, 18 फ़रवरी 2018

13 फरवरी 2018 : विश्व रेडियो दिवस

विश्व रेडियो दिवस

(World Radio Day)

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की ओर से पहली बार सन् 2012 में 13 फरवरी को यह दिवस मनाया गया। इसी दिन सन् 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की शुरुआत हुई थी। अपनी आसान पहुंच के चलते रेडियो संचार का सबसे सुलभ साधन है। आपातकाल में तो इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शिक्षा के प्रसार, अभिव्यक्ति की आजादी में रेडियो की भूमिका स्वीकारते हुए इस दिवस को मनाने का निर्णय किया था।

रेडियो से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • सबसे पहला रेडियो प्रसारण 24 दिसंबर, 1906 को हुआ।
  • ली द फोरेस्ट ने सन् 1918 में न्यूयॉर्क के हाईब्रिज इलाके में दुनिया का पहला रेडियो स्टेशन शुरु किया।
  • 1923 में मुंबई के रेडियो क्लब द्वारा भारत का पहला  रेडियो प्रसारण किया गया।
  • भारत में सरकार ने सन् 1930 में भारतीय प्रसारण सेवा के नाम से रेडियो का प्रसारण शुरू किया।
  • सन् 1936 में भारतीय प्रसारण सेवा का नाम बदलकर 'ऑल इंडिया रेडियो' किया गया।
  • सन् 1957 से भारतीय सरकारी रेडियो सेवा को 'आकाशवाणी' के नाम से पुकारा जाता है।
  • 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश के नागरिकों को संबोधित किया।





*विश्व रेडियो दिवस-2018 का विषय/थीम*

Radio and Sports
रेडियो और खेल


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें