दिल्ली ने जीती अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी
दिल्ली क्रिकेट टीम ने प्रतिष्ठित अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी जीत ली है। मुंबई में फाइनल में दिल्ली टीम ने मुंबई को 5 विकेट से हराया। चार दिवसीय मैच में विकेटकीपर अनुज रावत ने 75 रन बनाए।
म्यांमार से समझौता, रोहिंग्या मुसलमानों के लिए म्यांमार में घर बनाएगा भारत
म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के लिए घर बनाने के लिए भारत ने म्यांमार सरकार से समझौता किया है। इसके तहत रखाइन प्रांत के सामाजिक विकास और शांति स्थापित करने के लिए वहां भारत सरकार घर बनाएगी। म्यांमार की यात्रा पर गए विदेश सचिव एस. जयशंकर और म्यांमार के समाजिक विकास मंत्री यू सो आंग ने इस आशय के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें