विश्व सामाजिक न्याय दिवस
(World Day of Social Justice)
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने का निर्णय किया। २६ नवंबर, 2007 को इसे मनाने का निर्णय किया और सन् 2009 से यह दिवस मनाना शुरू किया गया। यह दिवस दुनिया में सामाजिक समानता स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दृढ़ बनाता है। बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने प्रयासों को बढ़ावा देना भी इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है।सामाजिक न्याय का अर्थ है- एक ऐसे समाज की स्थापना से है जिसमें लिंग, आयु, धर्म के आधार पर भेदभाव न हो।
हमारे संविधान की प्रस्तावना में ही सभी देशवासियों को सामाजिक न्याय देने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है। इसके अलावा अन्य कभी उपबंधों के तहत सभी प्रकार के भेदभावों को दूर करने का प्रयास किया गया है।
*विश्व सामाजिक न्याय दिवस-2018 का विषय/थीम*
Workers on the Move: the Quest for Social Justiceश्रमिक गतिमान : सामाजिक न्याय के लिए खोज
मिजोरम स्थापना दिवस
(Mizoram Foundation Day)
20 फरवरी, 1987 को मिजोरम भारतीय संघ का 23वां राज्य बना। पूर्व में यह असम का एक जिला था। सन् 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर मिजोरम को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया था।ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार 1871 में ब्रिटिश शासन के अधीन उत्तर का लुशाई पर्वतीय क्षेत्र असम और दक्षिणी भाग बंगाल के आधिपत्य में रहा। सन् 1878 में इन दोनों हिस्सों को मिलाकर एक जिला बनाया गया, जिसका नाम लोशाई हिल्स रखा गया।
मिजोरम की राजधानी आईजोल है। मिजोरम का क्षेत्रफल 21,081 वर्ग किमी. है। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की जनसंख्या 10,97,206 है। वहीं साक्षरता दर 91.3 प्रतिशत है। मिजोरम की मुख्य भाषाएं मिजो, अंग्रेजी, बंगाली, त्रिपुरी हैं। मिजोरम का राज्य पशु पहाड़ी लंगूर और राज्य पक्षी मिसिस हूमेस तीतर है। मिजोरम के प्रमुख लोकनृत्य हैं- चेरोकान, पाखुलिया।
अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस
(Arunachal Pradesh foundation day)
20 फरवरी, 1987 को अरुणाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वां राज्य बना। इसी उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। अरुणाचल प्रदेश में इस दिन को 'स्टेटहुड दिवस' के रूप में मनाया जाता है।सन् 1962 से पूर्व अरुणाचल प्रदेश को नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (नेफा) के नाम से जाना जाता था। संवैधानिक रूप से यह असम का ही एक हिस्सा था। सन् 1965 तक यह विदेश मंत्रालय की देखरेख में रहा। बाद में सन् 1972 में अरुणाचल प्रदेश को केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा देकर 'अरुणाचल प्रदेश' नाम दिया गया। अंतत: 20 फरवरी, 1987 को अरुणाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वां राज्य बना।
'अरुणाचल' का अर्थ हिन्दी में शाब्दिक अर्थ है 'उगते सूर्य की भूमि' (अरुण+अचल)।
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। इसका क्षेत्रफल 83,743 वर्ग कि.मी. है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या 13,83,727, साक्षरता दर 65.4 प्रतिशत है। अरुणाचल प्रदेश का राज्य पशु मिथुन और राज्य पक्षी हॉर्नबिल है। अरुणाचल प्रदेश की मुख्य भाषाओं में निशी, दाफला, अदी, बंगाली, मोनपा, वांचो, नोकटे, मिशमी, तगसा शामिल है। लेकिन इसकी शासकीय भाषा अंग्रेजी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें