भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने बनाया एकदिवसीय मैचों में तीसरा दोहरा शतक
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपना तीसरा दोहरा शतक बनाया। पंजाब के मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में उन्होंने यह उपलब्ध हासिल की। वे दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिनके नाम तीन दोहरे शतक हैं। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने 392 रन बनाए और 141 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने अपने दोहरे शतक को बनाने में 153 गेंदों का सामना किया। 13 चौके और 12 छक्के लगाए।
एकदिवसीय मैचों के 7 दोहरे शतकों में 5 भारतीय बल्लेबाजों के नाम
1. रोहित शर्मा (भारत) - 3
2. मार्टिन गुप्तिल (न्यूजीलैंड) - 1
3. वीरेन्द्र सहवाग (भारत) - 1
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 1
4. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 1
2. मार्टिन गुप्तिल (न्यूजीलैंड) - 1
3. वीरेन्द्र सहवाग (भारत) - 1
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 1
4. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 1
ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन ने पूर्वी यशरूशलम को फलस्तीन की राजधानी घोषित किया
तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के शिखर सम्मेलन में मुस्लिम देशों ने पूर्वी यशरूशलम को फलस्तीन की राजधानी घोषित किया। यह फैसला हाल ही अमेरिका द्वारा यरूशलम को इजराइल की राजधानी की मान्यता देने के फैसले के खिलाफ किया गया है।
पेरिस जलवायु समझौते की दूसरी वर्षगांठ पर पेरिस में 'वन प्लैनेट सम्मेलन' का आयोजन
फ्रांस की राजधानी पेरिस में पेरिस जलवायु समझौते की दूसरी वर्षगांठ पर पेरिस में 'वन प्लैनेट सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग से धरती को बचाने के लिए हमें कुछ ठोस कदम उठाने ही होंगे। सम्मेलन को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भी सम्बोधित किया।
उल्लेखनीय है कि पेरिस समझौते पर करीब 195 देशों ने हस्ताक्षर कर जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का संकल्प लिया था। हाल ही में अमेरिका ने इस समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि पेरिस समझौते पर करीब 195 देशों ने हस्ताक्षर कर जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का संकल्प लिया था। हाल ही में अमेरिका ने इस समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की है।
बिटकॉइन के लेन-देन पर देश में पहली कार्रवाई, आयकर विभाग ने बिटकॉइन एक्सचेंज पर किया सर्वे
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन के दिल्ली, बेंगलुरु, यूपी, हैदराबाद, कोच्चि और गुरुग्राम सहित नौ एक्सचेंज परिसरों में पहली बार सर्वे का काम किया। यह कार्रवाई आयकर विभाग की धारा 133ए के तहत की गई। अभी देश में बिटकॉइन पर प्रतिबंध को लेकर कोई प्रावधान नहीं है।
बिटकॉइन एक आभासी (वर्चुअल) मुद्रा है। भारत में इसका विनियमन नहीं है। हाल ही रिजर्व बैंक ने इस मुद्रा के बारे में आगाह किया था। दुनियाभर के बैंक भी इस मुद्रा के चलन से चिंतित हैं।
बिटकॉइन एक आभासी (वर्चुअल) मुद्रा है। भारत में इसका विनियमन नहीं है। हाल ही रिजर्व बैंक ने इस मुद्रा के बारे में आगाह किया था। दुनियाभर के बैंक भी इस मुद्रा के चलन से चिंतित हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें