सोमवार, 29 जनवरी 2018

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 7

  •  EXAM : SSC Examination 2016
  •   Date : 29 January, 2017
प्रश्न : अकबर ने मियां का शीर्षक किसे दिया था?
Q. To whom did Akbar gave the title Mian?
A. राजा टोडरमल/Raja Todarmal
B. मानसिंह प्रथम/Man Singh I
C. बीरबल/Birbal
D. तानसेन/Tansen
सही उत्तर - D



संगीत सम्राट तानसेन से जुड़े स्मरणीय तथ्य

  • तानसेन का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित बेहट ग्राम में हुआ। कुछ विद्वानों ने तानसेन का जन्म संवत 1588 में होना माना है, वहीं कुछ विद्वानों के मत में उनका जन्म संवत 1563 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध कृष्ण-भक्त स्वामी हरिदास तानसेन के दीक्षा-गुरु कहे जाते हैं।
  • संगीत सम्राट तानसेन अकबर के नवरत्नों में से एक थे।
  • मुगल शहंशाह अकबर ने तानसेन को 'मियां' की उपाधि (शीर्षक) प्रदान किया था।
  • भारत की प्राचीन ध्रुवपद गायिकी के तानसेन शीर्ष गायक माने जाते हैं।
  • कहा जाता है कि उनका जन्म मुहम्मद गौस नामक एक सिद्ध फकीर के आशीर्वाद से हुआ था।
  • तानसेन के पिता का नाम मकरंद पांडे था।
  • किंवदंतियों में तानसेन को तन्ना, त्रिलोचन, तनसुख, अथवा रामतनु बतलाया जाता है। तानसेन इनका नाम नहीं इनकी उपाधि थी, जो तानसेन को बांधवगढ़ के राजा रामचंद्र से प्राप्त हुई थी।
  • संगीत-साधना पूर्ण होने के बाद तानसेन ने रीवा-नरेश रामचन्द्र (राजाराम) के दरबार में अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी विलक्षण प्रतिभा से प्रभावित होकर रीवा नरेश ने उन्हें बादशाह अकबर को भेंट कर दिया।
  • 1562 ई. के लगभग मुगल शासक अकबर ने उन्हें अपने दरबार में आमंत्रित किया और अपने नवरत्नों में शामिल कर लिया।
  • 'अकबरनामा' में दिए गए विवरण के अनुसार तानसेन की मृत्यु अकबर के शासन के 34वें वर्ष अर्थात् संवत 1646 में आगरा में हुई। 26 वर्ष अकबर के दरबार में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद 83 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हुई थी।
  • तानसेन ने 'मियां की मल्हार' सहित अनेक नई रागों का आविष्कार किया।
  • विद्वानों ने तानसेन लिखित तीन ग्रंथ माने हैं-1. संगीतसार, 2. रागमाला और 3. श्रीगणेश स्तोत्र।

प्रश्न में निहित अन्य जानकारी

मुगल शासक अकबर के नवरत्न

1. मुल्ला दो प्याजा
2. हकीम हुमाम
3. अब्दुल रहीम खानखाना
4. अबुल फजल
5. तानसेन
6. राजा मानसिंह
7. राजा टोडरमल
8. बीरबल
9. फैजी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें