अमरजीत कौर बनीं अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस की महासचिव, ट्रेड यूनियन की प्रमुख बनने वाली पहली महिला नेता
अमरजीत कौर को अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस (एटक) का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वे किसी भी भारतीय ट्रेड यूनियन की प्रमुख बनने वाली पहली महिला नेता हैं। 56 वर्षीय अमरजीत कौर किशोरावस्था से ही अपने अधिकारों के लिए लडऩे में आगे रही हैं। उन्होंने 1969 में किशोरावस्था में दिल्ली में स्कूल में परीक्षा की तारीखें बढ़ाने के लिए पहली बार हड़ताल कराई थी। अमरजीत ने दिल्ली के रामजस कॉलेज से एमएससी की पढाई और लॉ फैकल्टी से एलएलबी किया है।
देश की सबसे पुरानी ट्रेड यूनियन अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस (एटक) की स्थापना सन् 1920 में लाला लाजपत राय ने की थी। वे इसके पहले अध्यक्ष चुने गए थे। वर्तमान में एटक के सदस्यों की संख्या लगभग 3.6 मिलियन है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 'गंगा ग्राम परियोजना' लॉन्च
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा स्वच्छता मंत्री उमा भारती उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 'गंगा ग्राम परियोजना' लॉन्च की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के 250 ग्राम पंधान मौजूद थे। इस परियोजना का उद्देश्य गंगा नदी के तट पर स्थित गांव में सम्पूर्ण स्वच्छता लाना है। गंगा तट पर बसे गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने के पश्चात मंत्रालय व राज्य सरकारों ने 24 ऐसे गांवों की पहचान की है, जिन्हें गंगा ग्राम में परिवर्तित किया जाएगा। ये गांव स्वच्छता का मानदंड स्थापित करेंगे। इन गांवों को 31 दिसंबर 2018 तक गंगा ग्राम में बदलने का लक्ष्य है। पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय ने 2017 में 5 गंगा राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 4470 गंगा गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया था।
भारतीय क्रिकेट टीम ने तोड़ा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, एक साल में टेस्ट, वनडे और टी-20 की 14 सीरीज जीती
भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ष 2017 में 14 सीरीज जीती हैं। इनमें 4 टेस्ट, 6 एकदिवसीय और 4 टी-20 सीरीज शामिल हैं। एक सीरीज बराबर रही थी। साल की अंतिम शृंखला में भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को हराया। इससे पूर्व सन् 2011 में पाकिस्तान ने 13 बाइलैट्रल सीरीज जीती थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें