वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स-2024 (important current affairs 2024)
पंकज आडवाणी बिलियर्ड्स हॉल ऑफ फेम में शामिल
चीन के शंगराओ सिटी में स्थित विश्व बिलियर्ड्स संग्रहालय में भारत के महान क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी को 'हॉल ऑफ फेम' शामिल किया गया है। पंकज अब तक 18 बिलियर्ड्स विश्व खिताब और 8 स्नूकर वल्र्ड टाइटल जीत चुके हैं। 1999 से बिलियर्ड्स खेल रहे पंकज ने पहला विश्व खिताब वर्ष 2005 में जीता था। पंकज ने नवंबर 2023 में विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती थी। (करेंट अफेयर्स मार्च 2024)
विनय कुमार रूस में भारतीय राजदूत नियुक्त
विदेश मंत्रालय ने भारतीय विदेश सेवा के 1992 बैच के अधिकारी विनय कुमार को रूस में देश का अगला राजदूत नियुक्त किया है। विनय कुमार अभी म्यांमार में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त हैं। (करेंट अफेयर्स मार्च 2024)
नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ का आयोजन
बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन की ओर से 18 से 20 मार्च 2024 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ का आयोजन किया गया। यह आयोजन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग की ओर से समर्थित है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, यह स्टार्टअप महाकुंभ देश का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। स्टार्टअप महाकुंभ में देशभर से 2,000 से ज्यादा स्टार्टअप, 1,000 से अधिक निवेशक, 100 से अधिक यूनिकॉर्न, 300 इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर, 3,000 प्रतिनिधि, 3,000 भावी उद्यमी और 50,000 से अधिक भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश स्टार्टअप महाकुंभ में स्टेट पार्टनर है। (करेंट अफेयर्स मार्च 2024)
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के बीच एमओयू
छोटी भूमि जोत वाले किसानों को कृषि उत्पादन का प्रशिक्षण देने के लिए 19 मार्च 2024 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। देश में 14.5 करोड़ से अधिक किसान हैं, इनमें से अधिकतर के पास छोटी भूमि जोत है। (करेंट अफेयर्स मार्च 2024)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें