मंगलवार, 26 मार्च 2024

26 मार्च 2024 : बांग्लादेश का स्वतंत्रता दिवस

बांग्लादेश का स्वतंत्रता दिवस

(Bangladesh Independence Day)


आज का दिन : 26 मार्च 2024



  • बंगबंधु के नाम से प्रसिद्ध शेख मुजीबुर्रहमान ने 25 मार्च 1971 की आधी रात के बाद पाकिस्तान से अपने देश की आजादी की घोषणा की थी। इसीलिए प्रतिवर्ष 26 मार्च को बांग्लादेश का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
  • हमारे निकटतम पड़ोसी देश बांग्लादेश की आजादी में हमारा उल्लेखनीय योगदान रहा है।  26 मार्च 1971 को बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा के साथ ही मुक्ति युद्ध की शुरुआत हो गई थी। 16 दिसंबर, 1971 को भारत की मदद से बांग्लादेश का निर्माण हुआ। भारत में 16 दिसंबर को हम विजय दिवस के रूप में मनाते हैं।
  • भारत ने सबसे पहले 6 दिसंबर, 1971 को बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता प्रदान की थी। इसी उपलक्ष्य में दोनों देश इस दिन को मैत्री दिवस के रूप में मनाते हैं।
  • 26 मार्च को बांग्लादेश में राष्ट्रीय अवकाश होता है। इस अवसर पर बांग्लादेश में स्वतंत्रता दिवस परेड, राजनीतिक भाषणों, मेलों, संगीत समारोह के साथ बांग्लादेश की परंपराओं पर आधारित उत्सव मनाया जाता है।
  • शेख मुजीबुर्रहमान को बंगलादेश का जनक कहा जाता है। वे अवामी लीग के अध्यक्ष थे। शेख मुजीबुर्रहमान ने पाकिस्तान के खिलाफ  सशस्त्र संग्राम की अगुवाई करते हुए बांग्लादेश को मुक्ति दिलाई। वे बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति बने और बाद में प्रधानमंत्री भी बने। वे 'शेख मुजीब' के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्हें 'बंगबन्धु' की पदवी से सम्मानित किया गया था। उन्हें बांग्लादेश में 'राष्ट्रपिता' का दर्जा प्राप्त है। बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को भारत सरकार की ओर से वर्ष 2020 का गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार को बांग्लादेश के पिछले स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगबंधु की बेटियों प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी छोटी बहन रेहाना को प्रदान किया।
  • बांग्लादेश स्वाधीनता सनमानोना यानी स्वतंत्रता पुरस्कार बांग्लादेश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह बांग्लादेश के स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या में आयोजित एक समारोह में बांग्लादेश की सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। यह वार्षिक पुरस्कार, 1977 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान हेतु दिया जाता है। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को वर्ष 2011 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी बांग्लादेश सरकार की ओर से वर्ष 2015 में बांग्लादेश स्वतंत्रता युद्ध सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान ग्रहण किया।
  • कोरोना महामारी के कारण बंद पड़ी भारत-बांग्लादेश के बीच ट्रेन 26 मार्च 2022 से फिर से शुरू होने की संभावना है। बांग्लादेश और भारत के मध्य वर्ष 2009 में  'मैत्री एक्सप्रेस' और वर्ष 2017 में 'बंधन एक्सप्रेस' शुरू की गई थी।

नरसंहार दिवस

  • बांग्लादेश में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 25 मार्च 2023 को गोनोहोत्या दिबोस यानी नरसंहार दिवस (Narsanhar Diwas) मनाया। नरसंहार दिवस पाकिस्तानी सेना द्वारा ऑपरेशन सर्चलाइट के तहत 25 मार्च 1971 की रात तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में निहत्थे लोगों पर की गई क्रूरता की याद में मनाया गया। बांग्लादेश सरकार की ओर से रात्रि 9 बजे पूरे देश में एक मिनट के प्रतीकात्मक ब्लैक आउट किया गया। बांग्लादेश में नरसंहार दिवस वर्ष 2017 से मनाया जा रहा है।
  • वर्तमान यानी 2024 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू और प्रधानमंत्री शेख हसीना हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें