- भारत में विश्व के पहले 3डी रॉकेट को लॉन्च किया गया। इससे जुड़ी मुख्य बातें बिंदुवार इस प्रकार हैं-
- 30 मई, 2024 को भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप 'अग्निकुल कॉसमॉस' (Agnikul Cosmos) ने विश्व के पहले 3डी रॉकेट को लॉन्च किया।
- आईआईटी मद्रास से जुड़े अग्निकुल कॉसमॉस के इस 3डी रॉकेट का नाम 'अग्निबाण' है। इसका पूरा नाम Agnibaan SOrTeD यानी ((Agnibaan SubOrbital Technological Demonstrator- SOrTeD) है।
- अग्निबाण भारत का पहला सेमी क्रायोजेनिक इंजन वाला रॉकेट है। यह पूरी तरह स्वदेशी है।
- अग्निकुल कॉसमॉस का परीक्षण केंद्र निजी लॉन्चपैड 'धनुष' है, जो आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में है।
- अग्निबाण रॉकेट के इंजन का नाम 'अग्निलेट' है। अग्निकुल को अपने पांचवें प्रयास में यह सफलता मिली।
- अग्निबाण रॉकेट का यह उप-कक्षीय परीक्षण सफल होने से अब छोटे अपग्रहों को अंतरिक्ष कक्षा में प्रक्षेपित करने में और आसानी रहेगी।
- अग्निकुल कॉसमॉस यह सफलता पाने वाली भारत की दूसरी निजी अंतरिक्ष कंपनी है। इससे पहले हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस ने उप-कक्षीय रॉकेट विक्रम-एस लॉन्च किया था।
- अग्निकुल कॉसमॉस प्राइवेट लि. के संस्थापक हैं- श्रीनाथ रविंद्रचरण, मोइन एसपीएम, सत्यनारायण चक्रवर्ती और जनार्दन राजू।
शनिवार, 1 जून 2024
भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया विश्व का पहला 3डी रॉकेट
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें