शनिवार, 1 जून 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 504

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1852 : पृथ्वी के वायुमंडल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक सही है?
(अ) भूमध्यरेखा पर प्राप्त होने वाले सूर्यताप की कुल मात्रा, ध्रुवों पर प्राप्त होने वाले सूर्यताप की कुल मात्रा की लगभग 10 गनी है।
(ब) अवरक्त किरणें सूर्यताप के लगभग दो-तिहाई भाग हैं।
(स) अवरक्त तरंगें निचले वायुमंडल में संकेंद्रित जलवाष्प द्वारा वृहद् रूप से अवशोषित होती हैं।
(द) अवरक्त तरंगें सौर विकिरण की विद्युत्चुम्बकीय तंरगों के दृश्यमान स्पेक्ट्रम के भाग हैं।

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1891 : उस अम्ल की पहचान करें जो पाचन में मदद करता है।
(अ) सल्फ्यूरिक अम्ल
(ब) एसिटिक अम्ल
(स) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(द) नाइट्रिक अम्ल

English Language Questions 1517 : Select the most appropriate ANTONYM of the given word.
Pretence
(A) Reality
(B) Impotence
(C) Arrogance
(D) Intolerance

Reasoning प्रश्न 1841 : उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पांचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।
PEARL : LRAEP :: ULTRA : ARTLU :: VIRAL : ?
(अ) LARIV
(ब) AIRLV
(स) LIRAV
(द) ALRIV

गणित प्रश्न 1643. एक पुलिसकर्मी को 650 m की दूरी से एक चोर दिखाई देता है। चोर भागने लगता है और पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमश: 8 किमी और 10.5 किमी प्रति घंटे की दर से दौड़ते हैं। 12 मिनट के बाद उनके बीच की दूरी (m में) कितनी होगी?
(अ) 125
(ब) 100
(स) 150
(द) 85


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1852 : स (अवरक्त तरंगें निचले वायुमंडल में संकेंद्रित जलवाष्प द्वारा वृहद् रूप से अवशोषित होती हैं।)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1891 : स (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल)
English Language Questions 1517 : A (Reality)
Reasoning प्रश्न 1841 : अ (LARIV)
गणित प्रश्न 1643 : स (150)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें