शनिवार, 4 मई 2024

सामान्य हिन्दी क्विज-72

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. हिन्दी की स्पर्श, घोष, महाप्राण, दन्त्य, व्यंजन ध्वनि है-
(अ) द्
(ब) थ्
(स) ह्
(द) भ्
2. संस्कृति का सन्धि विच्छेद है-
(अ) सम् + कृति
(ब) सं + स्कृति
(स) सस् + कृति
(द) सं + कृति
3. 'लड़की चौलड़ी पहने है' - रेखांकित में समास है-
(अ) अव्ययीभाव समास
(ब) बहुव्रीहि समास
(स) द्वन्द्व समास
(द) द्विगु समास
4. 'निर्दय' का विलोम शब्द है-
(अ) सदय
(ब) सहृदय
(स) सह्य
(द) सभय
5. 'आविर्भाव' का सही विपरीतार्थक शब्द चुनिए-
(अ) सम्भाव
(ब) तिरोभाव
(स) प्रादुर्भाव
(द) अभाव
6. निम्नलिखित विकल्पों में से एक शब्द 'नदी' का पर्यायवाची नहीं है, उसे चयनित कीजिए-
(अ) तटिनी
(ब) सरिता
(स) तरिणी
(द) तरंगिणी
7. 'गोद में लड़का शहर भर में ढिंढोरा' मुहावरा का सही अर्थ है-
(अ) अत्यधिक शरारती बालक
(ब) छोटे शिशु को तलाशना
(स) छोटे बालक की प्रशंसा करना
(द) पास में वस्तु रहते हुए चारों ओर खोजना
8. 'गड़े मुर्दे उखाडऩा' का अभिप्राय है-
(अ) पुरानी बातों को दुहराना
(ब) व्यर्थ श्रम करना
(स) कब्रिस्तान में शरार करना
(द) अंतिम संस्कार करना
9. 'सिंगार' शब्द का तत्सम है-
(अ) श्रंगार
(ब) श्रृंगार
(स) शिंगार
(द) शृंगार
10. 'ईख' तद्भव शब्द का तत्सम रूप कौनसी है?
(अ) ईक्ख
(ब) इक्षु
(स) गन्ना
(द) इक्क्षु
11. 'तद्भव' से 'तत्सम' बने सही शब्द-युग्म को चिह्नित कीजिए-
(अ) रत्ता > रात
(ब) नच्चा > नाँच
(स) हता > हाथ
(द) पत्ता > पत्र
12. एक तद्भव शब्द है-
(अ) आतुर
(ब) अजिर
(स) अटल
(द) अतिथि
13. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) अस्पृश्यता
(ब) अस्प्रस्यता
(स) अस्पृष्यता
(द) अस्प्रश्यता
14. क्ष, त्र और ज्ञ की गणना स्वतंत्र वर्णों में नहीं होती, क्योंकि
(अ) ये पूर्णत: स्वतंत्र व्यंजन हैं
(ब) ये व्यंजन 'अद्र्धस्वर' माने गए हैं
(स) ये संयुक्त व्यंजन हैं
(द) इनका प्रयोग केवल तत्सम शब्दों में ही होता है
15. यदि नीचे का होंठ पूरी तरह काट दिया जाए, तो किस ध्वनि के उच्चारण में कठिनाई होगी?
(अ) ध
(ब) ल
(स) ख
(द) ब


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-72
1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (अ), 5. (ब), 6. (स), 7. (द), 8. (अ), 9. (द), 10. (ब), 11. (द), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (द)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें