सोमवार, 6 मई 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 484

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1832 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत सरकार काले तिल [नाइजर (गुडजोटिया एबिसिनिका)] के बीजों के लिए न्यूनतम समर्थन कीमत उपलब्ध कराती है।
2. काले तिल की खेती खरीफ की फसल के रूप में की जाती है।
3. भारत के कुछ जनजातीय लोग काले तिल के बीजों का तेल भोजन पकाने के लिए प्रयोग में लाते हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) सभी तीन
(द) कोई भी नहीं

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1871 : ...................... देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण प्राप्त करने वाली प्रथम महिला नर्तकी थीं।
(अ) अलार्मेल वल्ली
(ब) मृणालिनी साराभाई
(स) तंजौर बालासरस्वती
(द) पद्मा सुब्रमण्यम

English Language Questions 1497 : Select the option that can be used as a one-word substitute for the given group of words.
Looking or sounding foreign, bizarre, strange, unfamiliar
(A) Outlaw
(B) Outlay
(C) Outlast
(D) Outlandish

Reasoning प्रश्न 1821 : एक निश्चित कूट भाषा में, 'RISE' को 'QSHJRTDF' लिखा जाता है और 'FALL' को 'EGZBKMKM' लिखा जाता है। उस भाषा में 'KING' को कैसे लिखा जाएगा?
(अ) OLHJMOFH
(ब) JOHJMOFH
(स) JLHJMOFH
(द) JLHJMORD

गणित प्रश्न 1623. आशा और भुवन एक कार्य को क्रमश: 6 दिन और 9 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे पहले दिन आशा से आरंभ करते हुए वैकल्पिक दिनों में कार्य करते हैं। कार्य कितने दिनों में पूरा हो जाएगा?
(अ) 7 दिनों
(ब) 9 दिनों
(स) 6 दिनों
(द) 8 दिनों


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1832 : स (सभी तीन)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1871 : स (तंजौर बालासरस्वती)
English Language Questions 1497 : D (Outlandish)
Reasoning प्रश्न 1821 : स (JLHJMOFH)
गणित प्रश्न 1623 : अ (7 दिनों)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें