सोमवार, 17 अप्रैल 2023

सामान्य हिन्दी क्विज-65

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. निम्न में से शुद्ध रूप कौनसा है?
(अ) प्रर्दिशनी
(ब) प्रदर्शनी
(स) प्रर्दशिनी
(द) प्रदर्शिनी
2. आजकल आयुवैदिक औषधियों की विश्वसनीयता बढ़ रही है।
(अ) आयुवेदिक
(ब) आयुवैर्दिक
(स) आयुवैदीक
(द) आयुर्वेदिक
3. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) कुमुदनी
(ब) कुमदुनी
(स) कुमुदनी
(द) कुमुदिनी
4. इनमें से कौनसा वर्ण स्पर्श व्यंजन नहीं है?
(अ) य
(ब) क
(स) च
(द) ट
5. 'ट' वर्ग में किस प्रकार के व्यंजन हैं?
(अ) तालव्य
(ब) मूर्धन्य
(स) दन्त्य
(द) कंठ्य
6. 'व्याप्त' में सन्धि है-
(अ) दीर्घ संधि
(ब) अयादि संधि
(स) गुण संधि
(द) यण संधि
7. 'पुनर्जन्म' शब्द का सही सन्धि-विच्छेद है?
(अ) पुन: + आजम
(ब) पुर्न + जन्म
(स) पुन: + जन्म
(द) पुन् + जन्म
8. पीताम्बर में कौनसा समास है?
(अ) बहुव्रीहि
(ब) द्विगु
(स) तत्पुरुष
(द) अव्ययीभाव
9. 'ऋजु' शब्द का विलोम है-
(अ) तक्र
(ब) विरल
(स) वक्र
(द) सीधा
10. 'पुत्र' को यह नहीं कहते हैं-
(अ) तनय
(ब) अपर्णा
(स) तनुज
(द) आत्मज
11. इनमें से कौनसा शब्द 'पार्थ' का पर्यायवाची है?
(अ) श्रीकृष्ण
(ब) युधिष्ठिर
(स) भीष्म
(द) अर्जुन
12. 'कान भरना' मुहावरे का अर्थ है-
(अ) चाणक्य होना
(ब) असर न होना
(स) धोखा देना
(द) चुगली करना
13. 'आँख एक नहीं कजरौटा दस-दस' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
(अ) आँख में काजल लगाना
(ब) लाइलाज बीमारी
(स) व्यर्थ आडंबर
(द) आँख की देखभाल करना
14. 'देवर' का तत्सम रूप है-
(अ) द्वितीयवर
(ब) दुर्बह
(स) दूभर
(द) द्विवर
15. 'पर्ण' का तद्भव शब्द है-
(अ) पण
(ब) पत्रा
(स) पत्र
(द) पन्ना


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-65
1. (ब), 2. (द), 3. (द), 4. (अ), 5. (ब), 6. (द), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब), 11. (द), 12. (द), 13. (स), 14. (द), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें