सोमवार, 17 अप्रैल 2023

करेंट अफेयर्स 2023 : राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया-2023

daily-current-affairs-2023-nandini-gupta-miss-india

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया-2023 का खिताब जीत लिया। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित हुई 59वीं मिस इंडिया प्रतियोगिता की फस्र्ट रनर-अप दिल्ली की श्रेया पूंजा और सैकंड रनर-अप मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग रहीं। 19 वर्षीय नंदिनी के पास बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री है। अब नंदिनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। नंदिनी को पिछले वर्ष की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। प्रतियोगिता में 29 राज्यों और सभी केंद्रशासित प्रदेशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें