सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. "वह लाचार है, क्योंकि वह अन्धा है।" इस वाक्य में कौनसा अव्यय है?
(अ) कारणवाचक
(ब) परिणामवाचक
(स) संकेतवाचक
(द) सम्बन्धवाचक
2. 'वाग्जाल' का संधि विच्छेद होगा-
(अ) वाक + जाल
(ब) वाक् + जाल
(स) वाग: + जाल
(द) वाग् + जाल
3. 'प्रत्यक्ष' में संधि हैं-
(अ) गुण
(ब) यण
(स) दीर्घ
(द) अयादि
4. निम्न में तत्पुरुष समास का उदाहरण है-
(अ) आत्मनिर्भर
(ब) वक्रतुण्ड
(स) एकतरफा
(द) धनंजय
5. वे अविकारी शब्द, जो दो शब्दों, वाक्यों अथवा वाक्य खण्डों को जोड़ते हैं, कहलाते हैं-
(अ) विस्मयादिबोधक शब्द
(ब) समुच्चयबोधक शब्द
(स) सम्बन्धबोधक शब्द
(द) क्रियाविशेषण शब्द
6. 'अनुरक्ति' का विलोम है-
(अ) संसक्ति
(ब) तिरोभाव
(स) विराय
(द) विरक्ति
7. 'ग्रस्त' का विपरीतार्थक शब्द है-
(अ) सुप्त
(ब) ग्राह्य
(स) मुक्त
(द) लुप्त
8. 'उदात्त' का विलोमार्थी शब्द है-
(अ) अनुदात्त
(ब) दानशील
(स) क्षमावान्
(द) उद्धत
9. 'बगीचा' का पर्यायवाची शब्द है-
(अ) निर्जन
(ब) आराम
(स) कल्पशाल
(द) व्यजन
10. 'मार' शब्द पर्यायवाची है-
(अ) 'स्वर्ण' का
(ब) 'जादू' का
(स) 'अनंग' का
(द) 'अधम' का
11. 'मछली' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) अम्बर
(ब) अण्डभव
(स) मत्स्य
(द) मीन
12. 'चिकना घड़ा होना' मुहावरा का सही अर्थ है-
(अ) समृद्ध होना
(ब) निर्लज्ज होना
(स) मधुरभाषी होना
(द) चिकना चुपड़ा होना
13. 'भारत के अतुलित धन वैभव पर अंग्रेजों ने दाँत गड़ा दिये'- वाक्य में प्रयुक्त 'दाँत गड़ा दिये' का अर्थ है-
(अ) दूसरे की वस्तु देखकर ललचा जाना।
(ब) दूसरे की वस्तु चुराने की चेष्टा करना
(स) धोखे से दूसरी की वस्तु लेना
(द) किसी वस्तु को गलत ढंग से पाने की गहरी चाह
14. 'नौ दो ग्यारह होना' का अर्थ है-
(अ) अधिक हो जाना
(ब) साथ-साथ रहना
(स) भाग जाना
(द) गणित में निष्णात होना
15. निम्नलिखित में से लोकोक्ति कौन है?
(अ) गूलर का फूल होना
(ब) कोढ़ में खाज होना
(स) उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे
(द) आसमान पर थूकना
उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-58
1. (अ), 2. (ब), 3. (ब), 4. (अ), 5. (ब), 6. (द), 7. (स), 8. (अ), 9. (ब), 10. (स), 11. (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (स), 15. (स)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें