शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

सामान्य हिन्दी क्विज-67

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'प्रिय' का तद्भव शब्द है-
(अ) पिया
(ब) प्रिया
(स) प्यार
(द) प्रेम
2. 'अँगीठी' का तत्सम शब्द है-
(अ) अंनिष्ठका
(ब) अग्रिष्ठिकी
(स) अग्निका
(द) अग्निष्ठिका
3. निम्न में से कौनसा शब्द तुर्की भाषा का है?
(अ) कमरा
(ब) चाय
(स) कैंची
(द) रिक्शा
4. निम्न शब्दों में से देशज भाषा का चयन करें-
(अ) विभाजन
(ब) प्रतिकूल
(स) पुस्तक
(द) खिड़की
5. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) बर्तन
(ब) बरतन
(स) ब्रतन
(द) वरतन
6. वाक्य के अशुद्ध भाग (त्रुटिपूर्ण भाग) का चयन कीजिए। यदि कोई त्रुटि न हो, तो भाग (द) को चिह्नित कीजिए।
(अ) धनवान को व्यर्थ
(ब) बेकार में/सहायता
(स) देकर कोई लाभ न होगा
(द) कोई त्रुटि नहीं
7. निम्न में से महाप्राण वर्ण है-
(अ) क
(ब) व
(स) च
(द) थ
8. राजा सेवक को कम्बल देता है, वाक्य में रेखांकित पद में कौनसा कारक है?
(अ) सम्बन्ध कारक
(ब) सम्पादन कारक
(स) कर्त्ता कारक
(द) कर्म कारक
9. 'बुढ़ापा एक प्रकार का अभिशाप है।' रेखांकित शब्द की संज्ञा-
(अ) भाववाचक
(ब) व्यक्तिवाचक
(स) समूहवाचक
(द) जातिवाचक
10. उन्नति का सन्धि विच्छेद है-
(अ) उत् + नति
(ब) उन् + नति
(स) उन्न + ति
(द) उ + नति
11. 'नीलोत्पलम्' में कौनसा समास है-
(अ) बहुव्रीहि
(ब) तत्पुरुष
(स) अव्ययीभाव
(द) कर्मधारय
12. 'साधु' का विलोम शब्द है-
(अ) असाधु
(ब) साधुनी
(स) सन्यासिनी
(द) साधवी
13. 'कमल' शब्द का पर्यायवाची होगा-
(अ) अनंग
(ब) इन्दीवर
(स) धनेश
(द) कन्दर्प
14. 'तू डाल-डाल, मैं पात-पात' का अर्थ है-
(अ) आगे-आगे दौडऩा
(ब) खतरा उठाना
(स) चालाकी का जवाब चालाकी से देना
(द) पेड़ पर चढ़कर खेलना
15. 'हल्दी' शब्द का तत्सम है-
(अ) हरिद्रा
(ब) हरद्रिका
(स) हरदी
(द) हल्दिका


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-67
1. (अ), 2. (द), 3. (स), 4. (द), 5. (ब), 6. (द), 7. (द), 8. (ब), 9. (अ), 10. (अ), 11. (द), 12. (अ), 13. (ब), 14. (स), 15. (अ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें