मंगलवार, 22 नवंबर 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-62

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. कौनसा शब्द 'दैत्य' का पर्यायवाची नहीं है?
(अ) दानव
(ब) निशाचर
(स) राक्षस
(द) भूसुर
2. 'अंडे सेना' मुहावरे का अर्थ है-
(अ) मुर्गी का चूजों के ऊपर बैठना
(ब) स्वावलम्बी होना
(स) घर में बेकार बैठना
(द) स्वार्थ सिद्ध करना
3. निम्नलिखित में से लोकोक्ति चुनिए-
(अ) तूती बोलना
(ब) आस्तीन का सांप
(स) अंक भरना
(द) कहां राजा भोज, कहां गंगू तेली
4. 'गोबर' का तत्सम रूप है-
(अ) गुब्बार
(ब) गुर्बर
(स) गइवर
(द) गोमय
5. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द 'देशज' है?
(अ) लोटा
(ब) प्रार्थना
(स) खेत
(द) अग्नि
6. कौनसी वर्तनी शुद्ध है?
(अ) विशेश
(ब) विसेष
(स) विशेष
(द) विषेश
7. कौन वर्ण घोष नहीं है?
(अ) ड
(ब) त
(स) र
(द) स
8. 'ठीक समय पर आ जाना' में कौनसा कारक है?
(अ) अधिकरण
(ब) कर्म
(स) करण
(द) सम्प्रदान
9. वाक्य में प्रयुक्त शब्द क्या कहलाता है?
(अ) ध्वनि रूप
(ब) संज्ञा
(स) स्वर
(द) शब्द रूप
10. 'उज्ज्वल' में प्रयुक्त संधि है-
(अ) व्यंजन संधि
(ब) दीर्घ संधि
(स) विसर्ग संधि
(द) गुण संधि
11. 'घनश्याम' में कौनसा समास है?
(अ) कर्मधारय
(ब) अव्ययीभाव
(स) तत्पुरुष
(द) बहुव्रीहि
12. अनेकार्थी शब्द 'नाग' का निम्नलिखित में से एक अर्थ है-
(अ) पारा
(ब) मोक्ष
(स) रथ
(द) हाथी
13. 'ईप्सित' का विलोम शब्द है-
(अ) सुनीप्सित
(ब) अभिप्सित
(स) अनीप्सित
(द) परोप्सित
14. 'सन्धि' शब्द का सही विलोम है-
(अ) ह्रास
(ब) व्यष्टि
(स) सृष्टि
(द) विग्रह
15. इनमें से एक शब्द 'वात' का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) हुताशन
(ब) अनिल
(स) मारुति
(द) प्रकम्पन


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-62
1. (द), 2. (स), 3. (द), 4. (द), 5. (अ), 6. (स), 7. (ब), 8. (अ), 9. (द), 10. (अ), 11. (अ), 12. (द), 13. (स), 14. (द), 15. (अ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें