बुधवार, 15 फ़रवरी 2023

सामान्य हिन्दी क्विज-64

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'स्वर्ग', 'पृथ्वी', 'सूर्य' किस शब्द के अनेकार्थी हैं-
(अ) गो
(ब) गोचर
(स) सचराचर
(द) खेचर
2. 'संयोग' का विलोम शब्द है-
(अ) योगहीन
(ब) अयोग
(स) वियोग
(द) विरह
3. 'ईप्सित' शब्द का विलोम है-
(अ) अभीप्सित
(ब) कुप्सित
(स) अधीप्सित
(द) अनीप्सित
4. 'आकलन' शब्द का विलोम है-
(अ) संकलन
(ब) समाकलन
(स) विकलन
(द) प्राक्कलन
5. 'जीभ' का पर्याय है-
(अ) जीव
(ब) रसना
(स) वचन
(द) ध्वनि
6. 'इंद्र' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) देवेश
(ब) शक्र
(स) अमरपति
(द) स्पृहा
7. दिए हुए शब्दों में भिन्न अर्थ वाला शब्द है-
(अ) नन्दिनी
(ब) कन्या
(स) आत्मजा
(द) भार्या
8. 'बाँझ क्या जाने प्रसव की पीड़ा' का अर्थ है-
(अ) दूसरों का दु:ख-दर्द नहीं समझना
(ब) सहानुभूति नहीं दिखाना
(स) जिस पर बीतती है, वही जानता है
(द) सन्तानहीन होना
9. 'आँख का अंधा गाँठ का पूरा' लोकोक्ति का सही अर्थ है-
(अ) आँखों का रोना
(ब) अंधे के पास धन होना
(स) मूर्ख धनी
(द) अंधा परन्तु विवेकशील होना
10. 'सिर उठाना' मुहावरे का सही अर्थ है-
(अ) विद्रोह करना
(ब) रंग उतर जाना
(स) बहुत पछताना
(द) भेद प्रकट करना
11. 'बैल न कूदे, कूदे तंगी' - कहावत का अर्थ है-
(अ) साहसिक कार्य करना
(ब) वीरता का विश्वास होना
(स) गड्डे में कूदना
(द) स्वामी के बल पर सेवक का साहस
12. 'मुदरी' का तत्सम रूप है-
(अ) मुन्दरी
(ब) मुद्री
(स) मुद्रिका
(द) मुदरिका
13. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है-
(अ) मनई
(ब) मानो
(स) मानव
(द) मनुष्य
14. कौनसा शब्द तुर्की भाषा का नहीं है?
(अ) बेगम
(ब) बारूद
(स) पैगम्बर
(द) चेचक
15. कौनसा शब्द 'देशज' नहीं है?
(अ) पुष्कर
(ब) ढोर
(स) ढिबरी
(द) पगड़ी


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-64
1. (अ), 2. (स), 3. (द), 4. (स), 5. (ब), 6. (द), 7. (द), 8. (स), 9. (स), 10. (अ), 11. (द), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (अ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें