मंगलवार, 12 जुलाई 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-54

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-
(अ) मानवीयकरण
(ब) मानकीकरण
(स) मानविकरण
(द) मानवीकरण
2. 'ज्ञ' वर्ण किन वर्णों के संयोग से बना है?
(अ) ज + ञ
(ब) ज् + ञ
(स) ज + ध
(द) ज + न्य
3. आधुनिक व्याकरण की दृष्टि से 'ब्' वर्ण का वैशिष्ट्य है-
(अ) द्वयोष्ठ्य, स्पर्श, अल्पप्राण, घोष, निरनुनासिक
(ब) ओष्ठ्य, स्पर्श, अल्पप्राण, अघोष, निरनुनासिक
(स) ओष्ठ्य, स्पर्श, महाप्राण, सघोष, निरनुनासिक
(द) द्वयोष्ठ्य, स्पर्श-संघर्षी, अल्पप्राण, अघोष, निरनुनासिक
4. हिन्दी वर्णमाला में 'अं' और 'अ:' क्या हैं?
(अ) व्यंजन
(ब) संयुक्त व्यंजन
(स) अयोगवाह
(द) स्वर
5. 'आचार्यों ने कहा है कि अहिंसा ही परम धर्म है' संरचना के आधार पर वाक्य भेद बताएं-
(अ) मिश्र वाक्य
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) सरल वाक्य
(द) उपवाक्य
6. किसी बड़े अंश का संक्षिप्त रूप दर्शाने के लिए किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है?
(अ) कोष्ठक
(ब) अर्द्ध विराम
(स) अल्प विराम
(द) लाघव चिह्न का संक्षेप सूचक चिह्न
7. 'पिता ने समझाया कि सदा सत्य बोलना चाहिए।' यह वाक्य उदाहरण है-
(अ) इच्छावाचक वाक्य का
(ब) सरल वाक्य का
(स) आज्ञावाचक वाक्य का
(द) मिश्र वाक्य का
8. 'वह अगले साल आएगा' इस वाक्य में कौनसा कारक है?
(अ) अधिकरण कारक
(ब) सम्बन्ध कारक
(स) कर्म कारक
(द) अपादान कारक
9. 'शिक्षिका' शब्द क्या स्त्रीलिंग है? इसमें निहित प्रत्यय की पहचान करें?
(अ) अक
(ब) अनी
(स) इका
(द) आ
10. 'तल्लीन' शब्द का संधि विच्छेद होगा-
(अ) तव + लीन
(ब) तत् + लीन
(स) तत: + लीन
(द) तल + लीन
11. 'अनधिकृत' शब्द का संधि-विग्रह होगा-
(अ) अन्नधि + कृतं
(ब) अन + अधिकृत
(स) अन्य + अधिकृत
(द) अन् + अधिकृत
12. निम्न में संधि है- 'एतन्मुरारी'
(अ) स्वर संधि
(ब) व्यंजन संधि
(स) अयादि संधि
(द) विसर्ग संधि
13. 'परमानन्द' में समास है-
(अ) बहुव्रीहि समास
(ब) अव्ययीभाव समास
(स) कर्मधारय समास
(द) द्वन्द्व समास
14. जिन समस्त पदों में पहला शब्द संख्यावाची हो और उससे समुदाय का बोध होता हो तो उसे कहते हैं-
(अ) द्वन्द्व समास
(ब) द्विगु समास
(स) कर्मधारय समास
(द) अव्ययीभाव समास
15. 'चूड़ी अच्छी थी' में 'थी' कौनसी क्रिया है?
(अ) अधिकारद्योतक क्रिया
(ब) अप्रत्यक्ष क्रिया
(स) औचित्यबोधक क्रिया
(द) योजक क्रिया


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-54
1. (द), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (अ), 6. (द), 7. (द), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब), 11. (द), 12. (अ), 13. (स), 14. (ब), 15. (द)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें