सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. किस क्रम में नीरज-नीरुज शब्दों का सही अर्थभेद है?(अ) जलज-भारती
(ब) अंबुज-सीप
(स) पंकज-पावन
(द) कमल-रोगरहित
2. 'यशोदा' में सन्धि है-
(अ) यश + दा
(ब) यश: + दा
(स) य + शोदा
(द) यशो + दा
3. 'उसने चाकू से फल काटे' में कौनसा कारक है?
(अ) संप्रदान कारक
(ब) करण कारक
(स) अपादान कारक
(द) संबंध कारक
4. 'कोशकार' शब्द में कौनसा समास है?
(अ) कर्मधारय
(ब) तत्पुरुष
(स) द्विगु
(द) अव्ययीभाव
5. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द कृष्ण का पर्यायवाची नहीं है?
(अ) मोहन
(ब) केशव
(स) माधव
(द) राजीव
6. 'अवर' का विलोम शब्द है-
(अ) कनिष्ठ
(ब) प्रवर
(स) सुवर
(द) लघु
7. 'सुलभ' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है-
(अ) दुर्लभ
(ब) दुष्प्राप्य
(स) अलब्ध
(द) अप्राप्य
8. 'आँख' का पर्यायवाची है-
(अ) अभ्र
(ब) वय
(स) चश्म
(द) विभु
9. 'कलई खुलना' मुहावरे का सही अर्थ है-
(अ) सच्चाई का पता लगाना
(ब) चमक का गायब होना
(स) रंग उतर जाना
(द) भेद प्रकट होना
10. 'भीगी बिल्ली होना' का अभिप्राय है-
(अ) बिल्ली की आवाज निकालना
(ब) सर्दी लग जाना
(स) भीग जाना
(द) डर जाना
11. 'जस दूलह तस बनी बराता' कहावत का अर्थ है-
(अ) अच्छे-बुरे को एक समझना
(ब) जैसे, खुद, वैसे साथी
(स) अपनी योग्यता से अधिक बातें करना
(द) किसी की चाल को अच्छी तरह जानना
12. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द 'अटारी' का तत्सम रूप होगा-
(अ) अटालिका
(ब) अट्टालिका
(स) अटारिक
(द) अटाल्लिका
13. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द तद्भव है-
(अ) वृक्ष
(ब) रूक्ष
(स) खजूर
(द) पल्लव
14. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) उत्सव
(ब) उतसव
(स) उस्तव
(द) ऊत्सव
15. तानसेन महान संगितज्ञ था।
(अ) संगीतय
(ब) संगीतग्य
(स) संगीतज्ञ
(द) संगीतज्ञ्य
उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-71
1. (द), 2. (ब), 3. (ब), 4. (ब), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (स), 9. (द), 10. (द), 11. (अ), 12. (ब), 13. (स), 14. (अ), 15. (स)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें