सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. जिसमें पहला शब्द विशेषण हो और दूसरा शब्द विशेष्य तो उसे कौनसा समास कहेंगे?(अ) द्वन्द्व
(ब) द्विगु
(स) तत्पुरुष
(द) कर्मधारय
2. 'निंदा' का विलोम है-
(अ) संस्तुति
(ब) स्तवन
(स) संवेदना
(द) स्तुति
3. 'यमुना' का पर्यायवाची है-
(अ) भागीरथी
(ब) कालिन्दी
(स) कालिन्दिनी
(द) यामिनी
4. 'पृथ्वी' का पर्यायवाची नहीं है-
(अ) मेदिनी
(ब) इला
(स) लोकमाता
(द) अवनी
5. 'कागजी घोड़े दौड़ाना' मुहावरे का अर्थ होगा-
(अ) बहुत परिश्रम करना
(ब) जांच-पड़ताल करना
(स) नकली घोड़े दौड़ाना
(द) व्यर्थ की लिखा-पढ़ी करना
6. कौन मुहावरा नहीं है-
(अ) सब्ज बाग दिखाना
(ब) पीला मुँह करना
(स) हरा ही हरा सूझना
(द) लाल पीला होना
7. 'तिक्त' शब्द का तद्भव है-
(अ) तीखा
(ब) तिखन
(स) तिक्ता
(द) तीता
8. 'कन्धा' का तत्सम है-
(अ) स्कन्ध
(ब) कन्धु
(स) इस्कन्ध
(द) कक्षु
9. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-
(अ) ईशा
(ब) ईर्ष्या
(स) ईर्षा
(द) इर्षा
10. 'मैं तुम सबको खूब समझता हूँ, तुम सब एक जैसे हो' के लिए उपयुक्त है-
(अ) जैसे नागनाथ वैसे साँपनाथ
(ब) केर-बेर का संग
(स) एक ही थैली के चट्टे-बट्टे
(द) चोर-चोर मौसेरे भाई
11. 'सूर्य' का पर्यायवाची है-
(अ) तेज
(ब) प्रकाश
(स) भास्वर
(द) मार्तण्ड
12. निम्ननलिखित में से कौन वर्ण अन्त:स्थ नहीं है?
(अ) ह
(ब) व
(स) य
(द) र
13. किस क्रमांक में अंतस्थ व्यंजन है?
(अ) द, ध
(ब) ग, ध
(स) य, व
(द) ड, ढ
14. ‘Grant’ के लिए हिन्दी पारिभाषिक शब्द है-
(अ) अनुदान
(ब) अधिकृत राशि
(स) अनुग्रह राशि
(द) उपादान
15. कौनसा शब्द विदेशी है-
(अ) घी
(ब) सुई
(स) कैंची
(द) खाट
उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-70
1. (द), 2. (द), 3. (ब), 4. (स), 5. (द), 6. (ब), 7. (द), 8. (अ), 9. (ब), 10. (स), 11. (द), 12. (अ), 13. (स) , 14. (अ), 15. (स)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें