गुरुवार, 29 सितंबर 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-60

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. जिस समास में दूसरा शब्द प्रधान रहता है, उसे कहते हैं-
(अ) तत्पुरुष समास
(ब) अव्ययीभाव समास
(स) बहुव्रीहि समास
(द) द्वन्द्व समास
2. निम्न में से कौनसा कर्मधारय समास है?
(अ) त्रिफला
(ब) गाँव-शहर
(स) नीलगगन
(द) पतझड़
3. 'अनुरोध आग्रह' शब्द युग्म में अनुरोध का अर्थ होता है विनयपूर्वक याचना करना तो 'आग्रह' को आशय होगा-
(अ) अधिकार-भावना की कदापि उपेक्षा न करना
(ब) अधिकार-भावना को स्वीकार करना
(स) अधिकार-भावना से उद्भूत याचना
(द) अधिकार-भावना से सहृदय याचना करना
4. 'उन्मूलन' का विलोम क्या है?
(अ) उत्कर्ष
(ब) रोपण
(स) उत्थान
(द) अवनति
5. 'अनिवार्य' का विपरीतार्थक शब्द है-
(अ) आवश्यक
(ब) निवारणीय
(स) अनावश्यक
(द) ऐच्छिक
6. इनमें एक 'लहर' का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) हिलोर
(ब) तरंग
(स) दुकूल
(द) वीचि
7. 'हवा' के लिए पर्यायवाची शब्द है-
(अ) अनल
(ब) अनिल
(स) अनूप
(द) अनंग
8. इनमें एक लोकोक्ति है-
(अ) इधर-उधर की हाँकना
(ब) अंधा होना
(स) अंगूठा दिखाना
(द) ऊंट के मुँह में जीरा
9. 'औंधी खोपड़ी' मुहावरे का अर्थ है-
(अ) कुछ निर्णय न कर पाना
(ब) मूर्ख होना
(स) झगड़ालू होना
(द) किंकर्तव्यविमूढ़ होना
10. 'तद्भव' शब्द निर्दिष्ट कीजिए-
(अ) आधा
(ब) व्योम
(स) कूप
(द) विद्या
11. निम्नलिखित में 'तत्सम' शब्द है-
(अ) दाँत
(ब) जीभ
(स) कान
(द) मुख
12. 'कर्पट' का तद्भव रूप कौनसा है?
(अ) कारपेट
(ब) कपड़ा
(स) कपट
(द) कपूर
13. वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द का चयन कीजिए-
(अ) पुजनीय
(ब) पूज्यनीय
(स) पूजनीय
(द) पुज्यनीय
14. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) व्यावहारिक
(ब) वैवाहरिक
(स) व्यवाहारिक
(द) वैवहारिक
15. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द शुद्ध है-
(अ) मैथली
(ब) कवियित्री
(स) अनधिकार
(द) वाहनी


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-60
1. (अ), 2. (स), 3. (अ), 4. (ब), 5. (द), 6. (स), 7. (ब), 8. (द), 9. (ब), 10. (अ), 11. (द), 12. (ब), 13. (स), 14. (अ), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें