शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-55

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. निम्न में से कौनसा शब्द 'पानी' का भी अर्थ देता है?
(अ) वन
(ब) कानन
(स) जंगल
(द) अरण्य
2. निम्नलिखित शब्दों में एक 'वर' का अनेकार्थी नहीं है-
(अ) श्रेष्ठ
(ब) सुवर्ण
(स) पति
(द) वरदान
3. 'आकाश' शब्द का विलोम है-
(अ) नागलोक
(ब) पाताल
(स) धरती
(द) समुद्र
4. 'अमर' शब्द का विलोम है-
(अ) मृत्यु
(ब) मृतक
(स) मर्त्य
(द) मरण
5. 'अनुलोम' शब्द का विलोम है-
(अ) सुलोम
(ब) प्रतिलोम
(स) अवलोम
(द) अनलोम
6. कौनसा शब्द 'नाग' का पर्यायवाची नहीं है?
(अ) अहि
(ब) विषधर
(स) तुरंग
(द) सर्प
7. 'अक्ल पर पत्थर पडऩा' मुहावरे का अर्थ है-
(अ) अपमानजनक बात कहना
(ब) बेफ्रिक होना
(स) मूर्ख बन जाना
(द) बुद्धि भ्रष्ट होना
8. इस वाक्यांश में 'निर्मम' अर्थ समाहित है-
(अ) ममताशून्य हृदय वाला व्यक्ति
(ब) संवेदनशून्य व्यक्ति
(स) क्रूर हृदय वाला शक्ति
(द) दया रहित शक्ति
9. 'तन पर नहीं लत्ता, पान खाये अलबत्ता' का सही अर्थ होगा-
(अ) रोब डालना
(ब) झूठा दिखावा करना
(स) बुरी आदत का शिकार होना
(द) बहुत गरीब होना
10. 'अवांछित संवाद' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है-
(अ) सिर खाना
(ब) सिर खपाना
(स) सिर पडऩा
(द) सिर नीचा होना
11. 'कार्य करने के बाद उसके बारे में जाँच करना' अर्थ वाली कहावत है-
(अ) पानी पीकर जाति पूछना
(ब) अब पछताए होत क्या जब चिडिय़ा चुग गई खेत
(स) साँप निकलने पर लकीर पीटते जाना
(द) उपर्युक्त सभी
12. समुद्र मंथन करना का अर्थ है-
(अ) दृढ़ प्रतिज्ञा करना
(ब) घोर तप करना
(स) कठोर परिश्रम करना
(द) उद्देश्य को प्राप्त करना
13. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द तद्भव नहीं है?
(अ) सायं
(ब) दुआर
(स) गिरिस्ती
(द) पौंव
14. 'तत्सम' शब्द का चयन कीजिए-
(अ) बबर शेर
(ब) बाघ
(स) शेर
(द) व्याघ्र
15. 'दाहिना' का तत्सम रूप है-
(अ) दायाँ
(ब) दाक्षिण्य
(स) दक्षिण
(द) दाहिणा


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-55
1. (अ), 2. (ब), 3. (ब), 4. (स), 5. (ब), 6. (अ), 7. (द), 8. (अ), 9. (ब), 10. (अ), 11. (अ), 12. (स), 13. (अ), 14. (द), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें