शनिवार, 10 सितंबर 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-59

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'सुई' का तत्सम रूप है-
(अ) सूजी
(ब) शूचक
(स) सूची
(द) सूई
2. 'घोटक' का तद्भव रूप क्या है?
(अ) हय
(ब) घोड़ा
(स) तुरंग
(द) अश्व
3. 'धरित्री' का तद्भव रूप है-
(अ) धारिती
(ब) धरती
(स) धरिता
(द) धरितरी
4. 'तिलक' किस प्रकार का शब्द है?
(अ) तद्भव
(ब) तत्सम
(स) देशज
(द) संकर
5. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) अधियेता
(ब) अध्ययेता
(स) अध्येता
(द) अध्यात
6. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) अन्त:ध्यान
(ब) अन्तर्धान
(स) अन्तर्ध्यान
(द) अन्तरध्यान
7. चातक सुवाति की बूँद का प्यासा होता है।
(अ) सुवाति
(ब) स्वाती
(स) स्वाति
(द) सवाति
8. कौनसा वर्ण ओष्ठ्य नहीं है?
(अ) आ
(ब) ऊ
(स) ब
(द) म
9. हिन्दी शब्दकोश में अं व अ: किस वर्ण के साथ आता है?
(अ) औ
(ब) आ
(स) अ
(द) अ:
10. अर्थ के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं?
(अ) 6
(ब) 5
(स) 4
(द) 3
11. जिन शब्दों में कोई बदलाव नहीं आता, वह है-
(अ) अनेकार्थी
(ब) एकार्थी
(स) अविकारी शब्द
(द) विकारी शब्द
12. जातिवाचक संज्ञा शब्द है-
(अ) वकील
(ब) रसीला
(स) कामायनी
(द) आम
13. 'मैं तीन मिनट में आ रहा हूँ' में कौनसा कारक है?
(अ) सम्बन्ध कारक
(ब) सम्प्रदान कारक
(स) कर्त्ता कारक
(द) अधिकरण कारक
14. निम्नलिखित में से कौनसा व्यंजन संधि का उदाहरण है?
(अ) सदाचार
(ब) सदैव
(स) मनोरथ
(द) निर्गुण
15. निम्नलिखित शब्द का सन्धि-विच्छेद क्या होगा?
(अ) भानू + उदय
(ब) भानु + ऊदय
(स) भानु + उदय
(द) भानू + ऊदय


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-59
1. (स), 2. (ब), 3. (ब), 4. (ब), 5. (स), 6. (ब), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (स), 11. (स), 12. (अ), 13. (ब), 14. (अ), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें