सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. निम्नलिखित में से अघोष वर्ण कौनसा है?
(अ) ब
(ब) ज
(स) स
(द) ह
2. निम्नलिखित में से अर्द्ध स्वर कौनसा है?
(अ) प
(ब) ज्ञ
(स) य
(द) क्ष
3. 'महोत्सव' का सही संधि-विच्छेद क्या है?
(अ) महो + उत्सव
(ब) महा + उत्सव
(स) महे + उत्सव
(द) महोत् + सव
4. तत्सम-तद्भव की दृष्टि से कौनसा युग्म सही नहीं है?
(अ) पाषाण - पाहन
(ब) गोधूम - गाहक
(स) बधिर - बहरा
(द) दंष्ट्रिका - दाढ़ी
5. प्रत्यय की दृष्टि से असुमेलित विकल्प बताइए-
(अ) दृश् + तव्य = द्रष्टव्य
(ब) वल्मीक + इ = वाल्मीकि
(स) विचारण + ईय = विचारणीय
(द) वृष्णि + एय = वार्ष्णेय
6. 'तबेले की बला बन्दर के सिर' उक्त लोकोक्ति का उचित भावार्थ है-
(अ) चालाकी में मात देना
(ब) बेइज्जत होकर कुछ पाना
(स) अपराधी कोई और दण्ड किसी और को
(द) कम सामग्री से काम पूरा करना
7. 'क्ष' वर्ण किसके योग से बनता है?
(अ) क् + च
(ब) क् + श
(स) क् + ष
(द) क् + छ
8. कौन वर्ण घोष नहीं है?
(अ) त
(ब) ल
(स) ड
(द) र
9. हिन्दी-वर्णमाला में व्यंजनों की संख्या कितनी है?
(अ) 35
(ब) 33
(स) 32
(द) 34
10. निम्न में से कौन पदबंध का भेद नहीं है?
(अ) विशेषण पदबंध
(ब) संज्ञा पदबंध
(स) क्रिया पदबंध
(द) अव्यय पदबंध
11. 'यण् संधि' का सम्बन्ध किस संधि विशेष से है?
(अ) विसर्ग संधि
(ब) स्वर संधि
(स) व्यंजन संधि
(द) दीर्घ संधि
12. निम्नलिखित शब्दों में से किसमें स्वर संधि है?
(अ) रामायण
(ब) तपोगुण
(स) सज्जन
(द) अतएव
13. "सुनीता के बच्चे घास-फूस की तरह बढ़ रहे हैं?" उपर्युक्त वाक्य में प्रयुक्त 'घास-फूस' शब्द में समास होगा-
(अ) अव्ययीभाव
(ब) कर्मधारय
(स) द्विगु
(द) द्वन्द्व
14. अनेकार्थी शब्द 'अब्ज' के गलत विकल्प का चयन कीजिए-
(अ) चन्द्रमा
(ब) कपूर
(स) मेघ
(द) शंख
15. 'अन्तर्मुखी' का विलोम लिखिए-
(अ) वाचाल
(ब) बर्हिमुखी
(स) जगत्मुखी
(द) चतुर्मुखी
उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-61
1. (स), 2. (स), 3. (ब), 4. (ब), 5. (स), 6. (स), 7. (स), 8. (अ), 9. (ब), 10. (अ), 11. (ब), 12. (अ), 13. (द), 14. (स), 15. (ब)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें