प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में निम्न प्रकार पुरस्कार प्रदान किए गए-
कर्नाटक को आधार प्रमाणीकरण लाभभोगियों का सर्वोच्च प्रतिशत प्राप्त करने संबंधी श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। महाराष्ट्र को फिजिकल सत्यापन एवं शिकायत निवारण के क्षेत्र में बेहतर कार्यनिष्पादन की श्रेणी में तथा उत्तर प्रदेश को तीव्र गति से कार्यान्वयन करने संबंधी श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। पूर्वोत्तर राज्यों एवं पर्वतीय राज्यों में अरूणाचल प्रदेश को आधार प्रमाणीकरण लाभभोगियों का सर्वोच्च प्रतिशत प्राप्त करने संबंधी श्रेणी में पुरस्कृत किया गया तथा हिमाचल प्रदेश को फिजिकल सत्यापन एवं शिकायत निवारण के क्षेत्र में बेहतर कार्यनिष्पादन की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। विभिन्न श्रेणियों में राज्यों में बेहतर कार्यनिष्पादन वाले जिलों को भी आधार प्रमाणीकरण की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया तथा पीएम-किसान स्कीम के अंतर्गत किसानों को भी पुरस्कृत किया गया। पंजाब के रूपनगर जिले, हरियाणा में कुरूक्षेत्र व छत्तीसगढ़ में बिलासपुर एवं पूर्वोत्तर/पर्वतीय क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश में लाहौल एवं स्पीति तथा उत्तराखंड में उधमसिंह नगर को भी पुरस्कृत किया गया। शिकायत निवारण की श्रेणी में महाराष्ट्र में पुणे, गुजरात में दाहोद तथा आंध्र प्रदेश में एसपीएसआर नैल्लोर जिले को पुरस्कृत किया गया, जबकि पूर्वोत्तर/पर्वतीय क्षेत्रों में उत्तराखंड के नैनीताल जिले तथा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले को पुरस्कृत किया गया। फिजिकल सत्यापन की श्रेणी में महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले, आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले एवं बिहार में औरंगाबाद जिले को पुरस्कृत किया गया, वहींपूर्वोत्तर/पर्वतीय क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले एवं उत्तराखंड में देहरादून जिले को इस श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।
1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में तीव्र गति से कार्यान्वयन करने संबंधी श्रेणी में किस राज्य को पुरस्कृत किया गया?
(अ) महाराष्ट्र
(ब) गुजरात
(स) उत्तर प्रदेश
(द) हिमाचल प्रदेश
(स)
2. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आधार प्रमाणीकरण लाभभोगियों का सर्वोच्च प्रतिशत प्राप्त करने संबंधी श्रेणी में किस राज्य को पुरस्कृत किया गया?
(अ) गुजरात
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) कर्नाटक
(द) महाराष्ट्र
(स)
3. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में फिजिकल सत्यापन एवं शिकायत निवारण के क्षेत्र में बेहतर कार्यनिष्पादन की श्रेणी में किस राज्य को पुरस्कृत किया गया?
(अ) मध्य प्रदेश
(ब) गुजरात
(स) राजस्थान
(द) महाराष्ट्र
(द)
शनिवार, 14 अगस्त 2021
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें