सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. कनिष्क के दरबार में वैदान्तिक एवं वैज्ञानिक कौन थे?
(अ) वसुमित्र
(ब) अश्वमित्र
(स) नागार्जुन
(द) अश्वघोष
2. भारत में पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम किस वर्ष बनाया गया?
(अ) 1975
(ब) 1986
(स) 1985
(द) 1976
3. कलकत्ता में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना के समय बंगाल का गवर्नर जनरल कौन था?
(अ) लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स
(ब) लॉर्ड कॉर्नवालिस
(स) सर जॉन शोर
(द) सर जॉर्ज बारलो
4. छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मध्य जल विवाद किस नदी से संबंधित है?
(अ) महानदी
(ब) गोदावरी
(स) सुबर्णरेखा
(द) बैतरणी
5. यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल 'कब्रिस्तान टीले' किस देश में स्थित हैं?
(अ) ईरान
(ब) इराक
(स) पाकिस्तान
(द) बहरीन
6. मौर्य काल के दौरान पाटिलपुत्र शहर की नगर प्रशासनिक व्यवस्था को समझने का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्रोत है-
(अ) मुद्राराक्षस
(ब) इंडिका
(स) अशोक के अभिलेख
(द) अर्थशास्त्र
7. महरौली (दिल्ली) अभिलेख से मुख्यत: किस सम्राट के विषय में जानकारी प्राप्त होती है?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य
(ब) हर्षवर्द्धन
(स) अशोक
(द) चन्द्रगुप्त द्वितीय
8. ब्रिटिश रूढि़वादी नेता, जिसने 1857 की क्रांति को 'राष्ट्रीय विद्रोह' कहा-
(अ) लॉर्ड कैनिंग
(ब) ग्लेडस्टोन
(स) बेंजामिन डिजराइली
(द) विन्सटन चर्चिल
9. सीस्मोलॉजी किसके अध्ययन को कहते हैं?
(अ) सुनामी
(ब) बाढ़
(स) भूकम्प
(द) बर्फानी तूफान
10. निम्नलिखित में से किस दिनांक को ऑस्ट्रेलिया में सबसे छोटा दिन होता है?
(अ) जून 21
(ब) सितम्बर 23
(स) दिसम्बर 22
(द) मार्च 21
11. किस वित्तीय संस्था का मुख्यालय फिलीपींस के मनीला में है?
(अ) एशियाई विकास बैंक
(ब) विश्व बैंक
(स) अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण
(द) अंतरराष्ट्रीय वित्तीय निगम
12. निम्नलिखित में से किस नहर के निर्माण के कारण सन् 1869 के बाद लंदन-मुंबई के बीच की जहाजी दूरी बहुत घट गई?
(अ) कील नहर
(ब) पनामा नहर
(स) ग्रैण्ड नहर
(द) स्वेज नहर
13. सन् 1943 में आजाद हिन्द फौज की स्थापना कहां की गई थी?
(अ) जापान
(ब) जर्मनी
(स) सिंगापुर
(द) रूस
14. भारत के कौनसे राज्य में कोलार सोने की खान स्थित है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) कर्नाटक
(स) झारखंड
(द) ओडिशा
15. किस महाद्वीप की संरचना अंग्रेजी के 'एस' (स्) अक्षर की जैसी है?
(अ) अंटार्कटिका
(ब) एशिया
(स) यूरोप
(द) अफ्रीका
उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 176
1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (द), 6. (ब), 7. (द), 8. (स), 9. (स), 10. (अ), 11. (अ), 12. (द), 13. (स), 14. (ब), 15. (अ)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें