सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल को विधानमंडल के विश्रान्तिकाल में अध्यादेश प्रख्यापित करने की शक्ति प्राप्त है?
(अ) 155
(ब) 156
(स) 212
(द) 213
2. 'बंग-भंग आंदोलन' के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) लाल मोहन बोस
(ब) गोपाल कृष्ण गोखले
(स) मदन मोहन मालवीय
(द) भूपेन्द्रनाथ बोस
3. भारत के निम्नलिखित पर्वतों में से कौनसा प्राचीनतम समझा जाता है?
(अ) हिमालय
(ब) विन्ध्य
(स) अरावली
(द) सतपुड़ा
4. राष्ट्रीय चीनी संस्थान (National Sugar Institute) किस शहर में स्थित है?
(अ) भोपाल
(ब) कानपुर
(स) चेन्नई
(द) पटना
5. 'ग्रेट बेरियर रीफ' समुद्र तट पर स्थित है?
(अ) जापान के पूर्वी तट पर
(ब) ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट पर
(स) दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी तट पर
(द) पेरू तट
6. किस विटामिन में कोबाल्ट (Cobalt) धातु पाई जाती है?
(अ) विटामिन ए
(ब) विटामिन डी
(स) विटामिन ई
(द) विटामिन बी-12
7. 'थामस कप' किस खेल से संबंधित है?
(अ) बास्केटबॉल
(ब) वालीबॉल
(स) फुटबॉल
(द) बैडमिंटन
8. प्राचीन भारतीय आयुर्वेद चिकित्सक 'चरक' किस शासक के दरबार में थे?
(अ) सम्राट समुद्रगुप्त
(ब) सम्राट अशोक
(स) सम्राट कनिष्क
(द) सम्राट हर्षवर्धन
9. भारत के संविधान में कौनसा एक प्रावधान असम राज्य के संबंध में विशेष प्रावधान करता है?
(अ) अनुच्छेद 371 अ
(ब) अनुच्छेद 371 ब
(स) अनुच्छेद 371 स
(द) अनुच्छेद 371 द
10. दक्षिण भारत की गंगा किस नदी को कहते हैं?
(अ) कावेरी नदी
(ब) गोदावरी नदी
(स) कृष्णा नदी
(द) हुगली नदी
11. निम्नलिखित ऐतिहासिक निर्णयों में से कौनसा एक सही रूप से सुमेलित नहीं है?
(अ) इन्दिरा साहनी - 1993
(ब) गोपालन - 1950
(स) मिनर्वा मिल्स - 1981
(द) केशवानन्द भारती - 1973
12. 1950 में नलगोंडा (तेलंगाना) में किसने एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत की थी?
(अ) कानेगंती हनुमन्थु
(ब) पोट्टी श्रीरामुलु
(स) अल्लूरी सीताराम राजू
(द) आचार्य विनोबा भावे
13. सदन में प्रश्न काल के बाद मौखिक रूप से पूछे जाने वाले प्रश्न कहलाते हैं-
(अ) अनुपूरक प्रश्न
(ब) अल्पावधि प्रश्न
(स) तारांकित प्रश्न
(द) अतारांकित प्रश्न
14. किस केंद्रशासित प्रदेश का परिक्षेत्र तीन राज्यों में फैला है?
(अ) लद्दाख
(ब) चंडीगढ़
(स) पुड्डुचेरी
(द) लक्षद्वीप
15. निम्न में से किस विटामिन में एंटीऑक्सीडेंट की विशेषता नहीं है?
(अ) बीटा कैरोटिन
(ब) विटामिन ए
(स) विटामिन बी1
(द) विटामिन सी
उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 177
1. (द), 2. (ब), 3. (स), 4. (ब), 5. (ब), 6. (द), 7. (द), 8. (स), 9. (ब), 10. (अ), 11. (स), 12. (द), 13. (अ), 14. (स), 15. (स)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें