मंगलवार, 2 अगस्त 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 172

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'भारतीय असंतोष का जनक' किसे कहा गया था?
(अ) बाल गंगाधर तिलक
(ब) लाला लाजपत राय
(स) विपिनचंद्र पाल
(द) भगत सिंह
2. मानसून की उत्पत्ति के प्रमुख कारण-
(अ) पूर्वी तथा पश्चिमी जेट
(ब) आईटीसीजेड
(स) अलनीनो
(द) इनमें से सभी
3. पुराणों के अनुसार कौनसी नदी ब्रह्मर्षि वशिष्ठ की पुत्री है?
(अ) यमुना
(ब) गंगा नदी
(स) गोमती नदी
(द) कावेरी नदी
4. हीराकुण्ड बांध परियोजना अवस्थित है-
(अ) कावेरी
(ब) गोदावरी
(स) महानदी
(द) चम्बल
5. किस शासक ने पड़ोसी राज्यों पर भूमिकर के रूप में 'चौथ' नामक कर लगाया था?
(अ) पेशवा बालाजी बाजीराव
(ब) सवाई जयसिंह
(स) महाराजा सूरजमल
(द) छत्रपति शिवाजी महाराज
6. भारतीय रुपया व्यापार किस देश के साथ होता है-
(अ) अमेरिका
(ब) रूस
(स) चीन
(द) जापान
7. प्राचीन काकतीय वंश का शासन प्रमुख रूप से वर्तमान के किस राज्य में था?
(अ) छत्तीसगढ़
(ब) झारखंड
(स) तेलंगाना
(द) कर्नाटक
8. नर्मदा घाटी किन पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित है?
(अ) विन्ध्याचल एवं अरावली
(ब) विन्ध्याचल एवं सतपुड़ा
(स) विन्ध्याचल एवं पूर्वीघाट
(द) विन्ध्याचल एवं पश्चिमी घाट
9. ओडिशा में सन् 1954 में राउरकेला हिंदुस्तान आयरन एंड स्टील कंपनी किस देश के सहयोग से स्थापित की गई थी?
(अ) जर्मनी
(ब) जापान
(स) रूस
(द) फ्रांस
10. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा अनुच्छेद 352 में 'आंतरिक अशांति' के स्थान पर 'सशस्त्र विद्रोह' शब्दावली लाई गई?
(अ) 42वाँ संशोधन
(ब) 44वाँ संशोधन
(स) 48वाँ संशोधन
(द) 52वाँ संशोधन
11. शुक्र किस ग्रह के सबसे निकट का ग्रह है?
(अ) मंगल
(ब) बुध
(स) शनि
(द) पृथ्वी
12. पंचायत के वार्षिक लेखों एवं वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा मुख्य कार्य है-
(अ) ग्राम पंचायत का
(ब) ग्राम सभा का
(स) जिला पंचायत का
(द) कलेक्टर का
13. कौनसा रेगिस्तान दक्षिण में 'ओरेंज नदी' तथा उत्तर में 'जाम्बेजी नदी' के बीच स्थित है?
(अ) गोबी मरुस्थल
(ब) अटाकामा मरुस्थल
(स) थार मरुस्थल
(द) कालाहारी मरुस्थल
14. संविधान के अनुच्छेद 323 के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग का कर्तव्य है कि वह आयोग द्वारा वर्षभर में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह रिपोर्ट किसके समक्ष प्रस्तुत की जाती है?
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) विधानसभा
(स) मंत्रिमंडल
(द) राज्यपाल
15. कौनसी रेखा पृथ्वी की दक्षिणतम अक्षांश रेखा है, जिस पर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत चमकता है?
(अ) कर्क रेखा
(ब) भूमध्य रेखा
(स) मकर रेखा
(द) इनमें से कोई नहीं


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 172

1. (अ), 2. (द), 3. (स), 4. (स), 5. (द), 6. (ब), 7. (स), 8. (ब), 9. (अ), 10. (ब), 11. (द), 12. (ब), 13. (द), 14. (द), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें