सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. भारत के राष्ट्रीय संवत 'शक संवत' को किस शासक ने चलाया था?(अ) अशोक
(ब) हर्षवर्धन
(स) कनिष्क
(द) चन्द्रगुप्त मौर्य
2. दृश्य प्रकाश स्पेक्ट्रम में प्रकाश संश्लेषण के लिए सबसे प्रभावी रंग होता है-
(अ) नीला
(ब) लाल
(स) बैंगनी
(द) हरा
3. मध्य प्रदेश के मऊ के निकट जानापाव पहाड़ी से किस नदी का उद्गम होता है?
(अ) चम्बल नदी
(ब) नर्मदा नदी
(स) बेतवा नदी
(द) शिप्रा नदी
4. रेडियो, टेलीविजन और सेल फोन में सूचना निम्न रूप में भेजी जाती है-
(अ) कैथोड किरणें
(ब) विद्युत संकेत
(स) प्रकाश
(द) विद्युत-चुम्बकीय तरंगें
5. सोते हुए बैल के आकार की पहाड़ी 'नंदी हिल' किस राज्य में स्थित है?
(अ) आंध्र प्रदेश
(ब) केरल
(स) तमिलनाडु
(द) कर्नाटक
6. यूआरएल का विस्तारित रूप है-
(अ) यूनिफॉर्म रिसर्च लिमिटेड
(ब) यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर
(स) यूनिलाइन रिसोर्स लैब्स
(द) यूनिफॉर्म रिसर्च लोकेटर
7. 'अनवर-ए-सुहेली' किस संस्कृत ग्रंथ का फारसी अनुवाद है?
(अ) महाभारत
(ब) अभिज्ञान शांकुतलम्
(स) पंचतंत्र
(द) कादम्बरी
8. मौर्यकाल में अध्ययन का निम्नांकित में से सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र कहाँ था?
(अ) उज्जैन
(ब) तक्षशिला
(स) नालंदा
(द) विक्रमशिला
9. भारत के बड़े वन्य प्राणी एवं वानस्पतिक उद्यानों में शामिल नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क किस प्रदेश में है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) ओडिशा
(द) महाराष्ट्र
10. यूनानी प्रभाव पाया जाता है।
(अ) गुप्तकला में
(ब) मौर्यकला में
(स) गांधार कला में
(द) मथुरा कला मेंं
11. हरिके बैराज बांध में सतलज के साथ किस नदी का पानी एकत्र होता है?
(अ) केन नदी
(ब) यमुना नदी
(स) व्यास नदी
(द) बनास
12. पृथ्वी के इतिहास में, किस काल में डायनोसॉर विलुप्त हो गये थे?
(अ) कार्बोनिफे रस में
(ब) क्रिटेशियस में
(स) चतुर्थ महाकल्प में
(द) ट्राइऐसिक में
13. जस्ते में किस धातु के मिश्रण से पीतल बनता है?
(अ) एल्यूमिनियम
(ब) निकल
(स) टंगस्टन
(द) तांबा
14. मौर्य राजवंश का अंत किस शासक के साथ होता है?
(अ) कुणाल
(ब) दशरथ
(स) ब्रृहद्रथ
(द) सम्प्रति
15. बृहद्रथ का वध करके किसने पाटलिपुत्र की गद्दी पर अधिकार किया था?
(अ) पुष्यमित्र शुंग
(ब) अजातशत्रु
(स) चन्द्रगुप्त मौर्य
(द) बिन्दुसार
उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 181
1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (द), 5. (द), 6. (ब), 7. (स), 8. (ब), 9. (स), 10. (स), 11. (स), 12. (ब), 13. (द), 14. (स), 15. (अ)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें