सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. भारत के विधि आयोग ने, निम्नांकित में से अपने किस प्रतिवेदन में, निर्वाचन में 'संदत्त समाचार' को निर्वाचकीय अपराध और भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में मानने की अनुशंसा की थी?
(अ) 252वां प्रतिवेदन
(ब) 255वां प्रतिवेदन
(स) 258वां प्रतिवेदन
(द) 260वां प्रतिवेदन
2. 'प्रयाग प्रशस्ति' किस शासक के सैन्य अभियान के बारे में जानकारी देती है?
(अ) समुद्रगुप्त
(ब) चन्द्रगुप्त मौर्य
(स) सम्राट अशोक
(द) हर्षवर्धन
3. कौन-सी नदी कर्क रेखा को दो बार पार करती है?
(अ) नर्मदा
(ब) ताप्ती
(स) चम्बल
(द) माही
4. खारे पानी की चिल्का झील किस प्रदेश में है?
(अ) पश्चिम बंगाल
(ब) असम
(स) ओडिशा
(द) राजस्थान
5. संसद में एक सदस्य द्वारा मौखिक उत्तर चाहने वाले प्रश्न को कहा जाता है-
(अ) तारांकित प्रश्न
(ब) अतारांकित प्रश्न
(स) अल्पसूचना प्रश्न
(द) इनमें से कोई नहीं
6. हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कौनसा है?
(अ) हॉकी
(ब) बॉस्केटबॉल
(द) क्रिकेट
(द) कबड्डी
7. ऋग्वेद में वर्णित अयस् है-
(अ) धातु
(ब) बर्तन
(स) अनाज
(द) पशु
8. मरणोपरान्त सर्वप्रथम भारत रत्न से किसे सम्मानित किया गया?
(अ) नेल्सन मंडेला
(ब) लालबहादुर शास्त्री
(स) के. कामराज
(द) डॉ. जाकिर हुसैन
9. भारत की पंचवर्षीय योजना का प्रारूप किस देश से लिया गया है?
(अ) यू.एस.ए.
(ब) यू.एस.एस.आर.
(स) यू.के.
(द) यू.ए.ई.
10. 'ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' के नाम से कौन प्रसिद्ध थे?
(अ) मोतीलाल नेहरू
(ब) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(स) दादाभाई नौरोजी
(द) जमशेद जी टाटा
11. 2011 के अनुसार भारत में सर्वाधिक जनसंख्या का राज्य है-
(अ) पश्चिमी बंगाल
(ब) बिहार
(स) उत्तर प्रदेश
(द) महाराष्ट्र
12. झारखंड के छोटा नागपुर स्थित पलामू के पास किस नदी का उद्गम स्थल है?
(अ) दामोदर नदी
(ब) तापी नदी
(स) रामगंगा नदी
(द) वैतरणी नदी
13. गिरफ्तारी के आधारों को सूचित करने का अधिकार संविधान का कौनसा अनुच्छेद प्रदान करता है-
(अ) अनुच्छेद 20
(ब) अनुच्छेद 21
(स) अनुच्छेद 22
(द) अनुच्छेद 23
14. पारादीप किस राज्य का प्रमुख बंदरगाह है?
(अ) ओडिशा
(ब) पश्चिम बंगाल
(स) गुजरात
(द) केरल
15. उच्च न्यायालय के अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) वरिष्ठ न्यायाधीश
(ब) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(स) राज्यपाल
(द) मुख्यमंत्री
उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 170
1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (स), 5. (अ), 6. (द), 7. (अ), 8. (ब), 9. (ब), 10. (स), 11. (स), 12. (अ) , 13. (स), 14. (अ), 15. (स)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें