मंगलवार, 14 जून 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 169

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. रक्तचाप ........................ द्वारा मापा जाता है।
(अ) बैरोमीटर
(ब) स्फायग्मोमैनो मीटर
(स) हाइड्रोमीटर
(द) थर्मामीटर
2. कौनसा अंग वसा में घुलनशील विटामिनों का भंडारण करता है?
(अ) रक्त
(ब) त्वचा
(स) यकृत
(द) अग्न्याशय
3. निम्नलिखित जिलों में से राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का पहला चरण कहाँ से शुरू हुआ था?
(अ) रायपुर
(ब) इंदौर
(स) बीकानेर
(द) बीदर
4. नागरिकों के आधारभूत प्रयासों से बनाई गई वेबसाइट को कहा जाता है
(अ) लर्किंग
(ब) ट्रोलिंग
(स) फिशिंग
(द) एस्ट्रोटर्फिंग
5. वेब आविष्कारक कौन हैं?
(अ) टिम बर्नर्स-ली
(ब) बिल गेट्स
(स) स्टॉलमैन
(द) चार्ल्स बैबेज
6. ट्विटर किस प्रकार के कार्य का उदाहरण है?
(अ) ब्लॉगिंग
(ब) प्रोग्रामिंग
(स) गेमिंग
(द) माइक्रोब्लॉगिंग
7. वैश्विक गाँव (ग्लोबल विलेज) अवधारणा को किसके द्वारा रखा गया?
(अ) रॉबर्ट मर्टन
(ब) सीन मैकब्राइड
(स) मार्शल मैक्लुहान
(द) विल्बर श्रेम
8. वैवेल योजना (1945) पर विमर्श के लिए सम्मेलन कहाँ बुलाया गया था?
(अ) नई दिल्ली
(ब) कलकत्ता
(स) शिमला
(द) नैनीताल
9. बॉम्बे समाचार किसने शुरू किया?
(अ) फरदोनजी मुरजबान
(ब) राजा राममोहन राय
(स) जेम्स सिल्क बकिंघम
(द) शिशिर कुमार घोष
10. भारत में पहली इंटरनेट सेवा कौनसी थी?
(अ) एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी नेटवर्क
(ब) एज्यूकेशन एण्ड रिसर्च नेटवर्क
(स) इण्डनेट
(द) हिंदनेट
11. किस समाचार-पत्र ने भारत में सबसे पहले इंटरनेट संस्करण प्रारंभ किया?
(अ) द टाइम्स ऑफ इंडिया
(ब) द हिन्दू
(स) द टेलीग्राफ
(द) हिन्दुस्तान टाइम्स
12. प्रिंटिंग प्रेस के आविष्कारक थे
(अ) मार्शल मैक्लुहान
(ब) त्सई लुन
(स) जोहॉन गुटेनबर्ग
(द) फ्रेडरिक बार्बियर
13. केंद्र सरकार की विज्ञापन और प्रचार एजेंसी का नाम बताइए।
(अ) पत्र सूचना कार्यालय
(ब) विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय
(स) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
(द) सूचना एवं प्रसारण माध्यम
14. कुतुबमीनार की मरम्मत किस शासक द्वारा नहीं कराई गई?
(अ) मुहम्मद तुगलक
(ब) फिरोजशाह तुगलक
(स) सिकंदर लोदी
(द) इब्राहीम लोदी
15. निम्नांकित में से किस आयोग/समिति ने अपने प्रतिवेदन में भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 क में मूल कर्त्तव्यों के रूप में अपने कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए औद्योगिक संगठनों के कर्त्तव्य को शामिल करने की अनुशंसा की थी?
(अ) राष्ट्रीय संविधान कार्यकरण समीक्षा आयोग
(ब) देश के नागरिकों को मूल कर्त्तव्यों को सिखाने के लिये सुझावों के संचालन के लिये समिति
(स) भारत के विधि आयोग का 259वां प्रतिवेदन
(द) सरदार स्वर्ण सिंह समिति


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 169

1. (ब), 2. (स), 3. (द), 4. (द), 5. (अ), 6. (द), 7. (स), 8. (स), 9. (अ), 10. (ब), 11. (ब), 12. (स), 13. (ब), 14. (द), 15. (अ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें