- देश की थल सेना, वायु सेना और नौसेना में युवाओं को करियर का सुनहरा अवसर देने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 'अग्निपथ योजना' को लॉन्च किया है। इसके तहत सेना में युवाओं की भर्ती होगी, जिन्हें 'अग्निवीर' कहा जाएगा।
- 'अग्निपथ योजना' की लॉन्चिग नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 14 जून, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने की।
- अग्निपथ योजना
- यह योजना युवाओं (लड़के/लड़कियों दोनों) को तीनों सेनाओं से जुड़कर देश सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही सेना में करियर का रास्ता भी खोलेगी।
- कुल पद : भारतीय थल सेना पहले-दूसरे वर्ष 40,000, तीसरे साल 45,000 और चौथे साल 50,000 अग्निवीर भर्ती होंगे।
- भारतीय वायुसेना में पहले-दूसरे वर्ष 3,500 तीसरे साल 4,400 और चौथे साल 5,300 अग्निवीर भर्ती होंगे।
- भारतीय नौसेना में पहले-दूसरे वर्ष 3,000, तीसरे साल 3,000 और चौथे साल 3,000 अग्निवीर भर्ती होंगे।
- पहली भर्ती 90 दिनों के भीतर शुरू होगी, यानी पहला बैच 2023 में आ जाएगा।
- आयु सीमा : 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक
- (भर्ती की इस आयु सीमा से सेनाओं की औसत आयु 32 से घटकर 24-26 वर्ष रह जाएगी।)
- योग्यता : 10वीं और 12वीं पास, अग्निवीरों के लिए भी मेडिकल और फिजिकल फिटनेस के नियम वही रहेंगे, जो अब तक अन्य सैनिकों के लिए रहे हैं। यानी भर्ती सेना रैली के तहत ही होगी)
- (10वीं और 12वीं पास युवाओं को अग्निवीर के तौर पर अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए मौका दिया जाएगा।)
- सेवाकाल : 4 वर्ष
- (इसके बाद अग्निवीर चाहे तो रेगुलर काडर के लिए आवेदन कर सकता है। तीनों सेनाओं में नियमित सेवा के लिए मेरिट और 4 साल के सेवाकाल का प्रदर्शन भी देखा जाएगा। एक बैच के 25 प्रतिशत युवा नियमित सेना के लिए पात्र होंगे।)
- वेतनमान : पहले वर्ष में 4.76 लाख रुपए वार्षिक का पैकेज मिलेगा, जो चौथे वर्ष के अंत तक 6.92 लाख रुपए हो जाएगा।
- (सर्विस समाप्ति पर 11.7 लाख रुपए का पैकेज मिलेगा। यह सेवा निधि कर मुक्त होगी। सेवा के दौरान शहादत होने पर परिजनों को 1 करोड़ रुपए और दिव्यांग होने या गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में 44 लाख रुपए का कवरेज मिलेगा)।
- अग्निवीर को सेवा मुक्त किए जाने के बाद 'अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट' प्रदान किया जाएगा। जिससे उन्हें दूसरी नौकरी प्राप्त करने में आसानी होगी।
मंगलवार, 14 जून 2022
करेंट अफेयर्स 2022 : रक्षा मंत्रालय ने लॉन्च की 'अग्निपथ योजना' सेना में भर्ती होंगे 'अग्निवीर'
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें