सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. भारत के संविधान के अनुच्छेद 280 का संबंध है-
(अ) वित्त आयोग से
(ब) सूचना आयोग से
(स) निर्वाचन आयोग से
(द) लोक सेवा आयोग से
2. कुंडनलवन-विहार (कश्मीर) किस बौद्ध संगीति का आयोजन स्थल था?
(अ) प्रथम बौद्ध संगीति
(ब) द्वितीय बौद्ध संगीति
(स) तृतीय बौद्ध संगीति
(द) चतुर्थ बौद्ध संगीति
3. किस वर्ष भारत में सिविल सेवा दिवस मनाना प्रारंभ किया गया?
(अ) 2004
(ब) 2006
(स) 2008
(द) 2012
4. नीति कथाओं के प्रसिद्ध ग्रंथ 'पंचतंत्र' का फारसी भाषा में 'अनवर-ए-सुहैली' के नाम से अनुवाद किसने किया था?
(अ) बदायूंनी
(ब) निजामुद्दीन अहमद
(स) अबुल फजल
(द) अहमद यादगार
5. निम्नलिखित में से कौनसा देश पेट्रोलियम निर्यातक देशों (ओपेक) का सदस्य नहीं है?
(अ) ईरान
(ब) इराक
(स) संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.)
(द) मलेशिया
6. भारत में डंकन पैसेज (जलसंधि) कहां स्थित है?
(अ) अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
(ब) भरूच (गुजरात)
(स) हावड़ा (पश्चिम बंगाल)
(द) उडुपी (कर्नाटक)
7. ओलम्पिक खेलों में सर्वप्रथम भारत को किस खेल में व्यक्तिगत खेल में कांस्य पदक मिला?
(अ) तीरन्दाजी
(ब) कुश्ती
(स) बैडमिंटन
(द) शूटिंग
8. अप्रेल 1930 में नमक कानून तोडऩे के लिए दक्षिण भारत में हुए वेदारण्यम मार्च (वेदारण्यम सत्याग्रह) का नेतृत्व किसने किया था?
(अ) तिरुपुर कुमारन
(ब) भोगराजू पट्टाभि सीतारमैया
(स) नारायण स्वामी
(द) सी. राजगोपालाचारी
9. सती प्रथा का सर्वप्रथम अभिलेखीय साक्ष्य मिलता है-
(अ) प्रयाग प्रशस्ति में
(ब) उदयगिरी अभिलेख में
(स) देवपारा अभिलेख में
(द) ऐरण अभिलेख में
10. जनवरी, 1950 में किसने 'सर्वोदय योजना' बनाई थी?
(अ) लोकनायक जयप्रकाश नारायण
(ब) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(स) लाल बहादुर शास्त्री
(द) आचार्य विनोबा भावे
11. किताब-उल-हिन्द रचित है-
(अ) उर्दू भाषा में
(ब) फारसी भाषा में
(स) अरबी भाषा में
(द) तुर्की भाषा
12. औरंगजेब को लिखा वह पत्र जो इतिहास में 'जफरनामा' के नाम से विख्यात हुआ, किसने लिखा था?
(अ) छत्रपति शिवाजी
(ब) मिर्जा राजा जयसिंह
(स) गुरु गोविंद सिंह जी
(द) जसवंत सिंह
13. विजयनगर साम्राज्य के सैन्य कमांडर जो कि सामंती प्रमुख भी होते थे, कहलाते थे-
(अ) बोदिगई
(ब) अमर नायक
(स) मंत्रिण
(द) प्रधान
14. 1917 में एनीबेसेन्ट ने कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
(अ) बनारस
(ब) मुंबई
(स) पटना
(द) कोलकाता
15. निम्नलिखित में से कौनसा सगुण परंपरा का संत है?
(अ) दादूदयाल
(ब) सुंदरदास
(स) शंकरदेव
(द) नानक
उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 175
1. (अ), 2. (द). 3. (द), 4. (स), 5. (द), 6. (अ), 7. (ब), 8. (द), 9. (द), 10. (अ), 11. (स), 12. (स), 13. (ब), 14. (द), 15. (स)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें