मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

सामान्य ज्ञान क्विज : 182

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया होती है-
(अ) बाह्य उष्णीय
(ब) अंत उष्णीय
(स) निर्माणात्मक
(द) विघटनात्मक
2. रतौंधी (Night Blindness) किसकी कमी से होने वाला रोग है?
(अ) विटामिन A
(ब) विटामिन B
(स) विटामिन C
(द) विटामिन D
3. 'द एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल' का संस्थापक कौन था?
(अ) जी.वी.हेमिल्टन
(ब) सर विलियम जोन्स
(स) एच.एस.जेनिंग्स
(द) जे जॉली
4. संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी, पंथनिरपेक्ष तथा अखण्डता' शब्दों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया?
(अ) 32वां संविधान संशोधन अधिनियम
(ब) 48वां संविधान संशोधन अधिनियम
(स) 42वां संविधान संशोधन अधिनियम
(द) 25वां संविधान संशोधन अधिनियम
5. ऊर्जा का कौन सा स्त्रोत गैर नवीकरणीय है:
(अ) हाइड्रोजन
(ब) प्राकृतिक गैस
(स) बायोगैस
(द) समुद्र
6. अत्यधिक शराब का सेवन करने से शरीर का कौनसा अंग विशेष रूप से प्रभावित होता है?
(अ) यकृत (Liver)
(ब) फेफड़े (Lungs)
(स) छोटी आंत (Small Intestine)
(द) गुर्दे (kidneys)
7. कोयले की कौन सी प्रकार में उच्चतम ऊर्जा होती है-
(अ) बिटुमिनस
(ब) उपबिटुमिनस
(स) एन्थ्रेसाइट
(द) सभी सही है
8. किस नेता ने 9 नवम्बर, 1942 को हजारीबाग जेल से भागकर नेपाल में केन्द्रीय एक्शन कमेटी बनाकर आजाद दस्तों का गठन किया था?
(अ) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(ब) लोकनायक जयप्रकाश नारायण
(स) नेताजी सुभाषचंद्र बोस
(द) रास बिहारी बोस
9. कारगिल संघर्ष 1999 के समय भारत के विदेश मंत्री थे-
(अ) आई.के.गुजराल
(ब) के. नटवर सिंह
(स) जसवंत सिंह
(द) यशवंत सिन्हा
10. किस यूनानी लेखक ने चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन काल की जानकारी लिखी है?
(अ) टेसियस
(ब) हेरोडोटस
(स) टॉलमी
(द) मेगस्थनीज
11. निम्नलिखित में से कौन समुद्र गुप्त का समकालीन कांची का शासक था?
(अ) महेन्द्र
(ब) नीलराज
(स) विष्णुगोप
(द) उग्रसेन
12. किस लौह इस्पात संयंत्र की स्थापना द्वितीय पंचवर्षीय योजना में की गई थी?
(अ) भिलाई (छत्तीसगढ़)
(ब) बोकारो (झारखंड)
(स) दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)
(द) राउरकेला (ओडिशा)
13. आहारनाल में स्थित वर्मीफॉर्म अपेंडिक्स किस ऊतक से बनते है?
(अ) पाचक ऊतक
(ब) श्वासकीय ऊतक
(स) उत्सर्जन ऊतक
(द) लासिका ऊतक
14. विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) का मुख्यालय किस देश में है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ब) ब्राजील
(स) स्पेन
(द) फ्रांस
15. निम्नलिखित में से कौनसी संरचना संगमरमर में पायी जाती है?
(अ) शिस्टाभ
(ब) कणिकामय
(स) नाइसी
(द) धब्बेदार


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 182

1. (स), 2. (अ), 3. (ब), 4. (स), 5. (ब), 6. (अ), 7. (स), 8. (ब), 9. (स), 10. (द), 11. (स), 12. (अ), 13. (द), 14. (स), 15. (ब)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें