शुक्रवार, 15 जुलाई 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 171

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. एस्कार्बिक एसिड (Ascorbic Acid) किसका रासायनिक नाम है?
(अ) विटामिन सी
(ब) विटामिन डी
(स) विटामिन ए
(द) विटामिन बी
2. शिवाजी के अष्टप्रधान में किन्हें सामान्यत: युद्धक्षेत्र की जिम्मेदारी नहीं दी जाती थी?
(अ) मंत्री एवं सचिव
(ब) मंत्री एवं सुमन्त
(स) पंडितराव एवं न्यायाधीश
(द) सचिव एवं सुमन्त
3. गणेश वासुदेव मावलंकर स्वतंत्र भारत के प्रथम .................. थे।
(अ) उपराष्ट्रपति
(ब) लोकसभा अध्यक्ष
(स) राज्यसभा उपाध्यक्ष
(द) वित्त मंत्री
4. भारत में श्वेत क्रांति की शुरुआत राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की स्थापना के साथ हुई। इस बोर्ड की स्थापना किस वर्ष में हुई?
(अ) 1962 ई.
(ब) 1970 ई.
(स) 1975 ई.
(द) 1980 ई.
5. 17 अक्टूबर, 1940 को सर्वप्रथम व्यक्तिगत सत्याग्रह करने वाले कौन थे?
(अ) फिरोजशाह मेहता
(ब) जवाहर लाल नेहरू
(स) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(द) आचार्य विनोबा भावे
6. प्रो. महालनोबिस प्रारूप को भारत की किस पंचवर्षीय योजना में शामिल किया गया-
(अ) प्रथम
(ब) द्वितीय
(स) तृतीय
(द) चतुर्थ
7. मैटूर बांध किस नदी पर बनाया गया है?
(अ) महानदी
(ब) कृष्णा
(स) कावेरी
(द) गोदावरी
8. चिपको आन्दोलन किस स्थान से प्रारम्भ हुआ?
(अ) पटना
(ब) त्रिशूर
(स) गढ़वाल हिमालय
(द) जम्मू
9. सर्वप्रथम किस शासक के द्वारा चलाए गए सिक्कों पर बुद्ध की मूर्ति के बने होने के संकेत मिलते हैं?
(अ) अशोक
(ब) महापद्मनंद
(स) अजात शत्रु
(द) कनिष्क
10. वर्ष 2022 के राष्ट्रमण्डल खेल किस शहर में आयोजित होंगे?
(अ) मेलबोर्न
(ब) ग्लास्गो
(स) बर्मिंघम
(द) विक्टोरिया
11. 'कंडीशन ऑफ इकॉनोमिक प्रोग्रेस' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) डॉ. गौरव दत्त
(ब) कॉलिन क्लार्क
(स) आई.जी. पटेल
(द) हेक्स्चर ओलिन
12. जीवाश्म ईंधन की तुलना में नाभिकीय ऊर्जा है-
(अ) महंगी
(ब) सस्ती
(स) विनाशकारी
(द) परेशानी रहित
13. प्रतिजैविक पेनिसिलिन निम्न जीव से प्राप्त होता है-
(अ) जीवाणु
(ब) विषाणु
(स) पौधा
(द) जन्तु
14. कौनसा पौधा जल में उपस्थित प्रदूषक को सर्वाधिक अवशोषित करता है?
(अ) आम
(ब) नारियल
(स) हाइड्रिला
(द) इकोरनिया
15. भारत का सर्वाधिक वर्षा का क्षेत्र है-
(अ) मॉसिनराम
(ब) चेरापूंजी
(स) महाबलेश्वर
(द) अमरकण्टक


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 171

1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (ब), 5. (द), 6. (ब), 7. (स), 8. (स), 9. (द), 10. (स), 11. (ब), 12. (स), 13. (स), 14. (द), 15. (अ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें