शनिवार, 21 अप्रैल 2018

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 9

  •  EXAM : राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं-आरएएस/आरटीएस संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2016 (RAS/RTS Comb. Comp. Exam - 2016)
  •   Date : 28 August, 2016
प्रश्न : निम्नलिखित राज्यों-संघ शासित क्षेत्र के समूह में से किसकी लोकसभा में केवल एक सीट है?
Q. Which of the following states-Union Territory has only one seat in the Lok Sabha?
A. चंडीगढ़, सिक्किम, मिजोरम/Chandigarh, Sikkim, Mizoram
B. अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप/Arunachal Pradesh, Sikkim, Lakshdweep
C. मणिपुर, दादरा और नगर हवेली, पुड्डुचेरी/Manipur, Dadra and Nagar Haveli, Puddicheri
D. गोवा, मेघालय, नागालैंड/Goa, Meghalya, Nagaland
सही उत्तर - A



प्रश्न में समाहित अन्य जानकारियां

लोकसभा सीटों व सदस्यों से जुड़ीं अन्य स्मरण योग्य जानकारियां

  • संविधान में मूलत: 500 लोकसभा सदस्यों की व्यवस्था दी गई थी।
  • 31वें संविधान संशोधन विधेयक, 1974 के बाद लोकसभा के सदस्यों की संख्या को बढ़ाकर 552 कर दिया गया, जिसमें 530 सदस्य राज्यों का और 20 सदस्य संघ राज्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
    राष्ट्रपति आंग्ल भारतीय समुदाय से 2 सदस्यों को लोकसभा सदस्य के रूप में नामित कर सकते हैं।
  • वर्ष 2001 में 84वें संविधान संशोधन के प्रावधान के अनुसार लोकसभा व विधानसभाओं की सदस्य संख्या के बारे में सन् 2026 के बाद समीक्षा की जाएगी कि इस सदस्य संख्या में बढ़ोत्तरी की जाए या नहीं।
  • लोकसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। 
  • लोकसभा सदस्यों को चुनने का अधिकार वयस्क भारतीय नागरिकों को है। 61वें संविधान संशोधन विधेयक द्वारा वयस्क होने की आयु 21 से घटाकर 18 कर दी।
  • लोकसभा सदस्यों का निर्वाचन प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के तहत होता है। जिसे सर्वाधिक मत प्राप्त होते हैं, वह प्रत्याशी विजयी माना जाता है।
  • 1952 से 2014 तक 15 बार लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं।



    लोकसभा में विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के सदस्यों की संख्या


    राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सीटें
    आंध्रप्रदेश 42
    अरुणाचल प्रदेश2
    असम 14
    बिहार 40
    छत्तीसगढ़ 11
    गोवा 2
    गुजरात 26
    हरियाणा 10
    हिमाचल प्रदेश 4
    जम्मू और कश्मीर 6
    झारखंड 14
    कर्नाटक 28
    केरल 20
    मध्यप्रदेश 29
    महाराष्ट्र48
    मणिपुर 2
    मेघालय 2
    मिजोरम 1
    नगालैंड 1
    ओडिशा 21
    पंजाब 13
    राजस्थान 25
    सिक्किम 1
    तमिलनाडु 39
    त्रिपुरा 2
    उत्तराखंड5
    उत्तरप्रदेश 80
    पश्चिम बंगाल 42
    अंडमान और निकोबार 1
    चंडीगढ़ 1
    दादर और नागर हवेली 1
    दमन और द्वीव 1
    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली7
    लक्षद्वीप 1
    पुदुचेरी 1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें