गुरुवार, 18 जनवरी 2018

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 5

  • EXAM : SSC Examination 2016
  • Date : 2 February 2017
प्रश्न : औरंगजेब, जो एक मुगल सम्राट था, का निधन किस सन् में हुआ?
Q. Aurangzeb,the Mughal Emperor died in?
A. 1507
B. 1607
C. 1707
D. 1807
सही उत्तर : C



अन्य जानकारी

  • मुगल शासक औरंगजेब से जुड़े अन्य तथ्य
  • मुगल शासक औरंगजेब का जन्म उज्जैन के दोहद में 3 नवंबर, 1618 को हुआ। पिता शाहजहां और मां मुमताज महल थी।
  • औरंगजेब का पहला राज्याभिषेक 21 जुलाई 1658 को आगरा में और दूसरा 5 जून, 1659 को दिल्ली में हुआ।
  • सन् 1965 में औरंगजेब ने शिवाजी के विरुद्ध मिर्जा राजा जयसिंह को भेजा। शिवाजी की हार के बाद 22 जून, 1665 में 'पुरंदर की संधि' हुई।
  • 1675 में औरंगजेब ने नौवें सिक्ख गुरु तेगबहादुर को मृत्युदंड दे दिया। इसके बाद गुरु गोविंदसिंह ने सिक्खों को सैनिक संप्रदाय में परिवर्तित कर 'खालसा पंथ' की स्थापना की।
  • औरंगजेब के समय में सन् 1669 में जाटों ने तिलपत के जमींदार गोकुला के नेतृत्व में विद्रोह किया।
  • औरंगजेब की पुत्री जेबुन्निसा ने दिल्ली में 'बैतुल-उलूम' नामक पुस्तकालय की स्थापना की। जेबुन्निसा ने विद्रोही शहजादे अकबर का भी साथ दिया।
  • अपने विद्रोही बेटे शहजादे अकबर का पीछे करते हुए औरंगजेब सन् 1682 में दक्षिण भारत पहुंच गया था। दक्षिण भारत के लिए कहा जाता है कि यह औरंगजेब के लिए कब्रिस्तान सिद्ध हुआ।
  • मुगल राजपूत संबंधों में खटास भी औरंगजेब के काल में और बढ़ गई थी। सन् 1678 में जोधपुर के शासक जसवंत सिंह की मृत्यु के बाद औरंगजेब ने उनके पुत्र अजीत सिंह को इस्लाम स्वीकार करने की शर्त पर ही मारवाड़ का शासक बनाने की बात कही। इस पर दुर्गादास के नेतृत्व में मारवाड़ के राजपूत सरदारों ने मुगल सल्तनत से लोहा लिया। मेवाड़ के महाराणा राजसिंह ने भी मारवाड़ के राजपूतों का साथ दिया।
  • इस्लामिक कट्टरता के कारण औरंगजेब को 'जिंदा पीर' तथा सादगीपूर्ण जीवन के लिए 'शाही दरवेश' कहा जाता था।
  • औरंगजेब कुशल वीणावादक था।
  • 1679 में औरंगजेब ने हिंदुओं पर जजिया कर लगा दिया।
  • 3 मार्च, 1707 औरंगजेब की मृत्यु अहमदनगर के पास हुई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें