गुरुवार, 18 जनवरी 2018

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 4

  • EXAM : SSC Examination 2016
  •  Date : 25 January 2017
प्रश्न : कान्हा टाइगर रिजर्व किस राज्य में है?
Q. Kanha Tiger Reserve is in which state?

महाराष्ट्र / Maharashtra
आन्ध्र प्रदेश / Andhra Pradesh
छत्तीसगढ़ / Chhattisgarh
मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
सही उत्तर : D



अन्य जानकारी


मध्य प्रदेश स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य

कान्हा-किसली नेशनल पार्क (बालाघाट), पंचमढी वन्य जीव अभयारण्य (होशंगाबाद), बोरी अभयारण्य (होशंगाबाद), गांधी नगर वन्य जीव अभयारण्य (मंदसौर), माधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (शिवपुरी), सतपुड़ा, नेशनल पार्क (होशंगाबाद), सिंथौली वन्य जीव अभयारण्य (रायसेन), रातापानी वन्य जीव अभयारण्य (रायसेन), पन्ना राष्ट्रीय उद्यान (पन्ना)

कान्हा-किसली नेशनल पार्क : भारत में बारहसिंगा यहीं मिलता है

कान्हा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के बालाघाट एवं मंडला जिलों में स्थित है। जीव जन्तुओं का यह पार्क 940 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। सन् 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत इस उद्यान का 917.43 वर्ग कि. मी. का क्षेत्र कान्हा बाघ संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया गया।
इस उद्यान का कान्हा नाम यहां पाई जाने वाली चिकनी मिट्टी कनहार के नाम से पड़ा है। इसके अलावा स्थानीय मान्यता अनुसार जंगल के समीप एक गांव में एक सिद्ध पुरुष रहते थे, जिनके नाम कान्वा था। मान्यता है कि  इस उद्यान का नाम उन्हीं सिद्ध पुरुष के नाम पर रखा गया।
सतपुड़ा की पहाडिय़ों से घिरा यह हरित क्षेत्र 1945 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके अंतर्गत बंजर और हेलन घाटियां आती हैं, जिन्हें पहले मध्य भारत का प्रिन्सेस क्षेत्र कहा जाता था। कान्हा को 1933 में अभयारण्य के तौर पर स्थापित किया गया। सन् 1955 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।
बाघ के अलावा कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का मुख्य आकर्षण बारहसिंगा है। बारहसिंगा पाए जाने वाला यह भारत का एकमात्र स्थान है। कठिन जमीनी परिस्थितियों में रहने वाला यह अद्वितीय जानवर टीक और बांसों से घिरे हुए विशाल घास के मैदानों के बीच बसे हुए हैं।
यह भी जानने योग्य है कि रूडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध पुस्तक जंगल बुक की भी प्रेरणा इसी उद्यान से ली गई है। पुस्तक के मुख्य पात्र मोगली, बघीरा, शेरखान आदि पात्रों का निवास स्थल इसी जगह को माना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें