- EXAM : राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं-आरएएस/आरटीएस संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2013 (RAS/RTS Comb. Comp. Exam - 2013)
- Date : 31 October, 2017
Q. "Two Years Eight Months and Twenty Eight Nights" is a book written by
A. सलमान रुश्दी/Sulman Rushdie
B. झुम्पा लाहड़ी/Jhumpa Lahari
C. जयराम रमेश/Jai Ram Ramesh
D. रस्किन बांड/Raskin Bond
सही उत्तर - A
सलमान रुश्दी
- अहमद सलमान रुश्दी ब्रिटिश-भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार हैं।
- सलमान रुश्दी का जन्म 19 जून, 1947 को हुआ।
- सलमान रुश्दी के दूसरे उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन (1981) को उस साल का बुकर पुरस्कार मिला।
- सलमान रुश्दी के उपन्यासों का कथानक भारतीय उप-महाद्वीप पर आधारित है।
- उनका पहला उपन्यास ग्राइमस (1975) है।
- सलमान रुश्दी की अन्य रचनाओं में शेम (1983), द जगुआर स्माइल (1987), द सैटनिक वर्सेस (1988), ईस्ट-वेस्ट (1994), द मूर्स लास्ट साई (1995), द ग्राउंड बिनीथ हर फीट (1999), शालीमार द क्लाउन (2005) शामिल हैं।
- शालीमार द क्लाउन (2005) को भारत का प्रतिष्ठित क्रॉसवर्ड फिक्शन अवार्ड प्राप्त हुआ।
- 1988 में प्रकाशित हुई उनकी कृति 'द सैटनिक वर्सेस' पर विवाद भी हुआ और उनके विरुद्ध फतवा जारी किया गया।
- 16 जून 2007 को साहित्य की सेवाओं के लिए सलमान रुश्दी को ब्रिटेन में नाइटहुड से सम्मानित किया गया।
प्रश्न में समाहित अन्य जानकारियां
झुम्पा लाहड़ी
- झुम्पा लाहड़ी को वर्ष 2000 के प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी प्रमुख रचनाएं हैं-
- लघु कथा संग्रह : इंटरप्रेटर ऑफ मैलाडीज (1999), अनएकसटम्ड अर्थ (2008)
- उपन्यास: दी नेमसेक (2003), द लोलैण्ड
रस्किन बांड
- रस्किन बांड का जन्म 19 मई 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था।
- रस्किन बांड अंग्रेजी भाषा के विश्व प्रसिद्ध भारतीय लेखक हैं।
- सन् 1999 में भारत सरकार ने रस्किन बांड को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया।
- सन् 2014 में साहित्य में रस्किन बांड को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
- उनकी प्रसिद्ध कृति 'अॅवर ट्रीज स्टिल ग्रो इन देहरा' के लिए सन् 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
- रस्किन बांड ने बाल साहित्य में भी अनेक रचनाएं लिखीं।
- रस्किन बांड की कृतियों पर हिंदी सिनेमा जगत में फिल्मों का भी निर्माण हुआ है।
- अंग्रेजी भाषा के विश्व प्रसिद्ध लेखक रस्किन बांड की प्रमुख कृतियां हैं-
- फ्लाइट ऑफ पिजन्स, एंग्री रिवर सुजैन सेवेन हसबैंड
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें