सोमवार, 5 मार्च 2018

4 मार्च 2018 : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा)

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा)

(National Safety Day)

  • देश में बढ़ते औद्योगिक वातावरण में श्रमिकों व अन्य कर्मियों की सुरक्षा के प्रति चेतना जगाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के अधीन 4 मार्च, 1966 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना की गई।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस को ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रथम औद्योगिक सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन सन् 1965 में किया गया।
  • राष्ट्रपति  डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने औद्योगिक सुरक्षा पर जोर दिया।
  • कार्यस्थलों पर सुरक्षा ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है।
  • 4 मार्च से ही राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत होती है।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान स्कूलों, संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जिनमें श्रमिकों व कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही जाती है।
  • सन् 1948 में भारत में कारखाना अधिनियम लागू हुआ। 



*राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस/सप्ताह-2018 का विषय/थीम*

Reinforce positive behavior at the workplace to achieve safety and health goals
सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्यस्थल पर सकारात्मक बर्ताव का प्रबलन करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें